Raw में गोंटलेट मैचElimination Chamber में सबसे आखिरी में कौन एंट्री करेगा उसका फैसला गोंटलेट मैच के साथ होगा। इसकी शुरुआत एजे स्टाइल्स और कोफी किंग्सटन कर रहे हैं। स्टाइल्स ने मुकाबले से पहले जबरदस्त प्रोमो भी दिया है। कोफी ने शुरुआत में ही पिन करने का प्रय़ास किया, लेकिन स्टाइल्स ने किकआउट किया। रिंग के बाहर कमेंट्री टेबल पर खड़े होकर जेवियर वुड्स अपना म्यूजिक बजा रहे थे, लेकिन ओमोस ने उन्हें उठाकर पटक दिया। कोफी इससे नाराज नजर आए और रेफऱी ने ओमोस को रिंगसाइड से बैन कर दिया। इसका फायदा स्टाइल्स ने उठाया और कोफी के ऊपर अटैक कर दिया। एजे स्टाइल्स ने मैच में अपना कंट्रोल बनाए रखा और अंत में अपना फिनिशिंग मूव देते हुए कोफी किंग्सटन को हरा दिया है। अब WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर इस मैच के लिए आ गए हैं।Call @TheGiantOmos a VHS tape because he just got ejected! 📼#WWERaw pic.twitter.com/Ia0B2rs27g— WWE Universe (@WWEUniverse) February 16, 2021PHENOMENAL FOREARM to @TrueKofi!@AJStylesOrg advances in the #GauntletMatch on #WWERaw. pic.twitter.com/t0Jc9AmUmt— WWE (@WWE) February 16, 2021एजे स्टाइल्स vs ड्रू मैकइंटायरमैकइंटायर ने आते ही एजे स्टाइल्स पर अपने मूव लगाने शुरू कर दिए हैं और वो काफी गुस्से में भी नजर आ रहे हैं। मैकइंटायर बिल्कुल भी स्टाइल्स को कोई मौका नहीं दे रहे हैं और कंट्रोल बनाए हुए हैं। स्टाइल्स ने पलटवार कर दिया है और जबरदस्त फिनोमिनल फोरआर्म रिंग के बाहर लगाया है। यह मुकाबला काफी जबरदस्त चल रहा है और स्टाइल्स ने मैकइंटायर को काफ-क्रशर दे दिया है। हालांकि ड्रू ने खुद को बचाया और अंत में क्लेमोर किक स्टाइल्स को देते हुए उन्हें एलिमिनेट कर दिया है।The #WWEChampion is getting ready for a CLAYMORE!#WWERaw pic.twitter.com/qC6TeKGTdA— WWE Universe (@WWEUniverse) February 16, 2021Excellent Execution!#WWERaw pic.twitter.com/AhV8RF6HEi— WWE (@WWE) February 16, 2021ड्रू मैकइंटायर vs जैफ हार्डीअब इस गोंटलेट मैच का हिस्सा जैफ हार्डी होने वाले हैं। दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच की शुरुआत हो गई है और जैफ हार्डी ने एर्ली पिन करना चाहा लेकिन कामयाब नहीं हुए। हार्डी ने मैकइंटायर को रिंग के बाहर किया और जबरदस्त मूव लगा दिया है। मैकइंटायर ने भी वापसी कर ली है और हार्डी को जबरदस्त डीडीटी दे दिया है, लेकिन पिनफॉल देखने को नहीं मिला है। रिंग के बाहर ड्रू ने जैफ हार्डी को सुपलेक्स दे दिया है और फिर कवर करना चाहा, लेकिन हार्डी ने किकआउट कर दिया। मैकइंटायर ने अब सुपरप्लेक्स दे दिया है, लेकिन जैफ हार्डी ने एक बार फिर किकआउट कर दिया है। मैकइंटायर क्लेमोर किक को मिस कर गए, लेकिन हार्डी ने ट्विस्ट ऑफ फेट दे दिया। हालांकि वो स्वॉन्टन बॉम्ब देने गए जिसे वो मिस कर गए। अंत में मैकइंटायर ने क्लेमोर किक देते हुए जैफ हार्डी को एलिमिनेट कर दिया।Is it @JEFFHARDYBRAND's time in this #GauntletMatch on #WWERaw? pic.twitter.com/d6DmhsW7b4— WWE (@WWE) February 16, 2021CLAYMORE?CLAYMISS!#WWERaw pic.twitter.com/wa5DpULGmn— WWE (@WWE) February 16, 2021रैंडी ऑर्टन vs ड्रू मैकइंटायरड्रू मैकइंटायर और रैंडी ऑर्टन के बीच मुकाबला चल ही रहा था कि पूरे एरीना में एलेक्सा ब्लिस स्क्रीन पर नजर आने लगी और वो हंस रही थीं। इस बीच ऑर्टन का ध्यान पूरी तरह से भटक दिया और वो काउंट आउट हो गए। इसके बाद मैकइंटायर ने रैंडी ऑर्टन को क्लेमोर किक लगा दी है।.@RandyOrton just got spooked inside the #WWEThunderDome, counted out and ELIMINATED from the #GauntletMatch!#WWERaw pic.twitter.com/Xsy5Y6wmSi— WWE (@WWE) February 16, 2021ड्रू मैकइंटायर vs शेमस शेमस ने मुकाबला शुरू होने से पहले ही ड्रू मैकइंटायर पर अटैक कर दिया है और अब आखिरकार इस मैच की शुरुआत हो गई है। शेमस ने पूरी तरह से कंट्रोल बनाया हुआ है। मैकइंटायर वापसी की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन शेमस ऐसा नहीं होने दे रहे हैं। मैकइंटायर ने क्लेमोर किक लगानी चाही, लेकिन शेमस ने ब्रोग किक दे दी है। शेमस ने ड्रू मैकइंटायर को पिन किया और इस मैच को जीत लिया है। अब शेमस Elimination Chamber मैच में आखिरी स्थान पर एंट्री करेंगे।विजेता: शेमस The WINNER of the #GauntletMatch is @WWESheamus!#WWERaw pic.twitter.com/L9RR2bsBcg— WWE (@WWE) February 16, 2021.@DMcIntyreWWE brings the fight to @WWESheamus!#WWERaw pic.twitter.com/WGzTKMiOyA— WWE (@WWE) February 16, 2021लाना vs शायना बैजलरRaw में काफी समय से लाना की दुश्मनी शायना बैजलर और नाया जैक्स के साथ चल रही हैं। अब उनका मुकाबला बैजलर के साथ है और इसकी शुरुआत हो गई है। बैजलर पूरी तरह से मैच में अपना दबदबा बना चुकी हैं और लाना काफी दिक्कतों में नजर आ रही हैं। रिंग के बाहर नाया जैक्स और नेओमी के बीच जबरदस्त ब्रॉल हो गया है। हालांकि रिंग में बैजलर के ऊपर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने लाना को सबमिशन मूव में जकड़ते हुए इस मैच को आसानी से जीत लिया।विजेता: शायना बैजलरGO LANAGO LANAGO LANAGO!#WWERaw pic.twitter.com/tuh8wpVVA8— WWE (@WWE) February 16, 2021Gutsy, @LanaWWE.VERY. GUTSY.#WWERaw pic.twitter.com/gq09RUb1vf— WWE (@WWE) February 16, 2021रैंडी ऑर्टन ने अपना प्रोमो दिया और कहा कि वो फीन्ड से ऊपर उठ चुके हैं और उनकी नजर अब Elimination Chamber में WWE चैंपियनशिप जीतने पर है। इसके बाद एलेक्सा ब्लिस का प्रोमो दिखाया जिसमें उन्होंने फीन्ड के एशेज को फैला दिया और ऐलान किया कि वो जल्द ही रीबॉर्न होंगे।"In the future....... HE will be reborn." - @AlexaBliss_WWE#WWERaw pic.twitter.com/tWMaPFNiTT— WWE (@WWE) February 16, 2021Speechless.#WWERaw pic.twitter.com/IHob0ta4AL— WWE Universe (@WWEUniverse) February 16, 2021द मिज vs कोफी किंग्सटनRaw में होने वाला यह मैच काफी अहम है और इसका परिणाम Elimination Chamber के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। अभी द मिज माइंड गेम्स खेल रहे हैं, लेकिन कोफी किंग्सटन ने भी शानदार तरीके से पलटवार किया है। कोफी लगातार पिन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मिज खुद को बचाने में कामयाब हो रहे हैं। मिज ने वापसी की है और कंट्रोल हासिल करते हुए रिंग के बाहर जबरदस्त मूव लगाया है। यह मैच काफी अच्छा चल रहा है, जिसमें शानदार मूव्स देखने को मिल रहे हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स बिल्कुल भी मैच में कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और अपना सबकुछ दे दिया है। कोफी ने एक के बाद एक अपने ट्रेडमार्क मूव्स मिज के ऊपर लगाए, लेकिन अभी भी वो जीत नहीं पाए हैं। द मिज ने कोफी के पैर पर अटैक किया और रोप्स के सहारे उनके ऊपर अटैक किया। मिज ने अब कोफी को सबमिशन मूव में जकड़ लिया है, लेकिन कोफी ने रोप्स के सहारे खुद को बचाया। अंत में कोफी किंग्सटन ने मिज को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और इस मैच को जीत लिया। अब कोफी किंग्सटन Elimination Chamber में होने वाले WWE चैंपियनशिप का मैच का हिस्सा होंगे।विजेता: कोफी किंग्सटनHere comes the BOOM!#WWERaw pic.twitter.com/G0VtsOs63h— WWE Universe (@WWEUniverse) February 16, 2021.@TrueKofi goes flying on #WWERaw! pic.twitter.com/J4UFJXRq7f— WWE (@WWE) February 16, 2021Awesome DDT by @mikethemiz!#WWERaw pic.twitter.com/dDbbheJ7cG— WWE (@WWE) February 16, 2021शार्लेट फ्लेयर और असुका vs लेसी इवांस और पेयटन रॉयसRaw में अब वक्त है विमेंस टैग टीम मैच की। चारों सुपरस्टार्स रिंग में आ गई हैं, साथ ही में लेसी इवांस के साथ रिक फ्लेयर भी मौजूद हैं। इस मैच की शुरुआत हो गई है और हील टीम पूरी तरह से माइंड गेम खेल रहे हैं। लेसी इवांस खुद को एक्शन से दूर रखने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन पेयटन रॉयस ने उन्हें टैग दे ही दिया। हालांकि इवांस ने रिंग में आने की जगह वापस जाने लगीं और इसके बाद उन्होंने चौंकाने वाला ऐलान किया। लेसी इवांस ने ऐलान किया कि वो मां बनने वाली हैं। रिक फ्लेयर यह सुनकर काफी खुश हुए और सेलिब्रेट करने लगे।नतीजा: मैच का रिजल्ट नहीं निकल पायाMONDAY MOOD.@LaceyEvansWWE#WWERaw pic.twitter.com/IvEZ9j9QwE— WWE Universe (@WWEUniverse) February 16, 2021"@MsCharlotteWWE... I'M PREGNANT!" - @LaceyEvansWWE#WWERaw pic.twitter.com/9x5Llav9vQ— WWE (@WWE) February 16, 2021बैकस्टेज कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स अपनी नाराजगी एडम पीययर्स इस बात से काफी नाराज नजर आए कि कोफी को Elimination Chamber मैच में क्यों नहीं डाला गया है, क्योंकि वो एक पूर्व चैंपियन है। इसके बाद द मिज भी वहां आ गए थे और यहां जबरदस्त बहस देखने को मिली थी। इसके बाद पीयर्स ने इस बात का ऐलान किया कि कोफी और मिज के बीच होने वाले मैच के बाद तय होगा कि Elimination Chamber में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच का आखिरी मेंबर कौन होगा। Are we on the Road to KOFI-Mania?!@TrueKofi vs. @mikethemiz TONIGHT on #WWERaw!If Miz wins = @TheRealMorrison is in the Elimination ChamberIf Kofi wins = Kofi's in and "KofiMania Part Deux?!"#WWEChamber pic.twitter.com/XzHc5NTnzA— WWE (@WWE) February 16, 2021डेमियन प्रीस्ट और बैड बनी का इंटरव्यू हो रहा तभी अकीरा टोजावा ने आर ट्रुथ को पिन करते हुए 24*7 चैंपियनशिप को जीत लिया। इसके बाद टोजावा जाकर प्रीस्ट से टकरा गए और फिर डेमियन ने अकीरा पर अटैक कर दिया। अंत में बैड बनी ने अकीरा टोजावा को पिन करते हुए 24*7 चैंपियनशिप को अपने नाम कर लिया। आर ट्रुथ इससे बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए।विजेता- बैड बनी नए 24*7 चैंपियन THE NEW #247CHAMPION is @sanbenito!BAD BUNNY HAS JUST CAPTURED THE #247CHAMPIONSHIP ON #WWERAW!!! pic.twitter.com/mJH5aRDNFd— WWE (@WWE) February 16, 2021BREAKING: @sanbenito is the NEW @WWE #247Champion on #WWERaw!#AndNew pic.twitter.com/j859CHfxgy— WWE (@WWE) February 16, 2021बैकस्टेज द मिज ने WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स से कहा कि Elimination Chamber में उनकी जगह जॉन मॉरिसन को शामिल किया जाना चाहिए। एडम पीयर्स ने कहा कि वो उनके सुझाव के बारे में सोचेंगे। "The person who takes my spot should be @TheRealMorrison!" - @mikethemizDo you agree with Mr. #MITB?#WWERaw pic.twitter.com/dPWaHRr1RQ— WWE Universe (@WWEUniverse) February 16, 2021लूचा हाउस पार्टी और रिडल vs द हर्ट बिजनेसRaw में इस हफ्ते पहला मुकाबला सिक्स मैन टैग टीम मैच से हो रहा है। हर्ट बिजनेस ने शुरुआत से ही रिडल और लूचा हाउस पार्टी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है और उन्हें कोई भी मौका नहीं दे रहे हैं। हर्ट बिजनेस लगातार एक दूसरे को टैग करते हुए फ्रेश रख रहे हैं, तो ग्रेट मेटालिक अपने पार्टनर को टैग देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नाकाम साबित हुए। मेटालिक ने जबरदस्त डीडीटी बेंजामिन को दे दिया और फिर रिडल को टैग दे दिया है। रिडल ने आते ही कंट्रोल हासिल कर लिया है और वो भारी पड़े रहे हैं। MVP ने आकर पलटवार किया है, लेकिन रिंग में सभी सुपरस्टार्स शामिल हो गए हैं और पूरी रिंग को खाली कर दिया गया है। अंत में रिडल ने MVP को अपना फिनशिंग मूव लगाया और इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद बॉबी लैश्ले ने लूचा हाउस पार्टी और लिडल पर अटैक कर दिया है। लैश्ले ने फिर से रिडल को हर्ट लॉक दे दिया है और उनकी हालत को खराब कर दिया है।विजेता: लूचा हाउस पार्टी और रिडल Ballin' Elbow Drop courtesy of @The305MVP!#WWERaw pic.twitter.com/i23nHc2flR— WWE (@WWE) February 16, 2021As @SuperKingofBros & #LuchaHouseParty got the win, @fightbobby went on an absolute RAMPAGE!#WWERaw pic.twitter.com/lZfG0LCcpb— WWE (@WWE) February 16, 2021Momentum derailed thanks to @Sheltyb803!#WWERaw pic.twitter.com/TBsl8Z3jt4— WWE (@WWE) February 16, 2021द मिज का सैगमेंटइस हफ्ते Raw की शुरुआत द मिज अपने खास शो मिज टीवी के साथ कर रहे हैं। उनके स्पेशल गेस्ट ड्रू मैकइंटायर हैं और वो भी रिंग में आ गए हैं। द मिज Elimination Chamber में होने वाले WWE चैंपिनयशिप मैच की बात कर रहे हैं। साथ ही में द मिज ने मैकइंटायर से पूछा के उनके पूर्व खास दोस्त शेमस ने उन्हें धोखा क्यों दिया। मैकइंटायर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और उन्होंने द मिज को शांत रहने के लिए कह दिया। मैकइंटायर ने द मिज के ऊपर अटैक कर दिया है और उनका MITB कॉन्ट्रैक्ट रिंग के बाहर काफी दूर फेंक दिया है। ड्रू मैकइंटायर रिंग से चले गए हैं। द मिज कह रहे हैं कि मैकइंटायर के ऊपर काफी दबाव है, लेकिन वो उनके ऊपर बिल्कुल भी दबाव नहीं है, क्योंकि उनके पास MITB कॉन्ट्रैक्ट है। द मिज ने भी सभी को चेतावनी दे डाली है कि उनके ऊपर ध्यान दें, क्योंकि वो जल्द ही WWE चैंपियन बनने वाले हैं। द मिज ने बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है कि और उन्होंने अपना नाम Elimination Chamber में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच से हटा लिया है।"I'm removing myself from the Elimination Chamber Match!" - @mikethemizMr. #MITB refuses to go through with #WWEChamber when he has a guaranteed opportunity!#WWERaw pic.twitter.com/64djSZltCf— WWE (@WWE) February 16, 2021.@DMcIntyreWWE does it again!The #MITB briefcase goes flying on #WWERaw! pic.twitter.com/TNSmeUBg1E— WWE (@WWE) February 16, 2021The #WWEChampion is quickly getting FURIOUS with @mikethemiz once the host of #MizTV kept bringing up @WWESheamus and #WWEChamber!#WWERaw pic.twitter.com/oQocQ9rNav— WWE (@WWE) February 16, 2021When @mikethemiz asks you if he can call you "Andy".#WWERaw pic.twitter.com/AqeAAgOG5n— WWE Universe (@WWEUniverse) February 16, 2021नमस्कार WWE रॉ (Raw) की लाइव कमेंट्री में आपका स्वागत है। इस हफ्ते होने वाला Raw का एपिसोड बहुत ही ज्यादा खास है, क्योंकि अगले पीपीवी एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) से पहले होने वाला आखिरी शो है। इसी वजह से Raw के एपिसोड के ऊपर सभी की नजर रहने वाली है।WWE Raw में होने वाला है गोंटलेट मैचElimination Chamber पीपीवी में ड्रू मैकइंटायर WWE चैंपियनशिप को चैंबर के अंदर 5 पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस जैफ हार्डी, द मिज, रैंडी ऑर्टन, एजे स्टाइल्स और शेमस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। अब इस मैच में आखिरी स्थान पर एंट्री कौन करेगा इस बात का फैसला Raw में हो जाएगा।Tomorrow. A Scotsman. An Irishman. And 4 Passengers... this is a 2 seater. #1on1 #letthemfight #wweraw pic.twitter.com/VDCknvibBJ— Sheamus (@WWESheamus) February 15, 2021WWE ने ऐलान कर दिया है कि Elimination Chamber मैच में हिस्सा लेने वाले सभी 6 सुपरस्टार्स Raw में गोंटलेट मैच का हिस्सा होंगे और जो भी सुपरस्टार इस मैच को जीतेगा वो चैंबर मैच में आखिरी स्थान पर एंट्री करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि Raw में किस तरह से इस मैच का अंत होता है और कौन सा सुपरस्टार Elimination Chamber के लिए अपने लिए बड़ा एडवांटेज हासिल कर सकता है।हालांकि गोंटलेट मैच से पहले WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर Raw में खास सैगमेंट का हिस्सा होने वाले हैं। WWE ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि ड्रू मैकइंटायर Raw में मिज टीवी का हिस्सा होंगे, जिसके होस्ट द मिज होंगे। आपको बता दें कि यह दोनों सुपरस्टार्स Elimination Chamber और गोंटलेट मैच का हिस्सा होने वाले हैं। इसी वजह से Raw में इस सैगमेंट के दौरान बवाल मचना तय है और यह दिलचस्प सैगमेंट होगा।Raw में पिछले हफ्ते बॉबी लैश्ले ने कीथ ली और रिडल के ऊपर अटैक करते हुए उनकी हालत बहुत ज्यादा बुरी कर दी थी। लैश्ले Elimination Chamber में यूएस चैंपियनशिप को ट्रिपल थ्रेट मैच में इन दोनों के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। अब Raw में निश्चित ही ली और रिडल पिछले हफ्ते का बदला लैश्ले से लेना चाहेंगे और Raw में इनके बीच काफी कुछ देखने को मिल सकता है।WHOever. WHEREver. I am the ultimate test of strength. #WWERaw #THB @WWE pic.twitter.com/iHBSgY3iLb— Bobby Lashley (@fightbobby) February 9, 2021Elimination Chamber में टाइटल मैच के पहले लेसी इवांस और असुका का सैगमेंट देखने को मिल सकता है। असुका काफी समय से चैंपियन है और लंबे समय बाद लेसी टाइटल स्टोरीलाइन में आई हैं। पिछले कुछ समय में इवांस का कद WWE में काफी बढ़ गया है क्योंकि वो रिक फ्लेयर के साथ नजर आ रही हैं। असुका और इवांस के बीच Raw में सैगमेंट आयोजित हो सकता है और इस दौरान उनके बीच ब्रॉल की उम्मीद रहने वाली हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।