रॉ (Raw) का एपिसोड उतना बढ़िया साबित नहीं हुआ। सभी को काफी उम्मीद थी कि समरस्लैम (SummerSlam) के पहले Raw का अंतिम एपिसोड खास रहेगा। इसके बावजूद WWE ने अपने प्रशंसकों को निराश किया। WWE ने Raw की शुरुआत बढ़िया तरह से की थी लेकिन धीरे-धीरे एपिसोड खराब होते चला गया। एपिसोड के दौरान कुछ चीज़ों ने सभी का ध्यान खींचा और वो चीज़ें फैंस को पसंद आई।"YOU'RE the reason why I came out of retirement."@Goldberg #WWERaw pic.twitter.com/RU4CbbumcB— WWE (@WWE) August 17, 2021इसके अलावा ज्यादातर चीज़ें साधारण रही और SummerSlam के पहले अंतिम एपिसोड के हिसाब से उन्होंने निराश किया। मेन इवेंट सैगमेंट भी उतना खास साबित नहीं हुआ था। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। Raw के इस एपिसोड में कुछ चीज़ों ने फैंस को खुश किया लेकिन कुछ मौकों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: Raw में रैंडी ऑर्टन और रिडल का साथ आना#RKBro is BACK! 😭😭😭😭@SuperKingofBros@RandyOrton#WWERaw pic.twitter.com/1PdhJGVwXu— WWE (@WWE) August 17, 2021रैंडी ऑर्टन और रिडल की स्टोरीलाइन काफी अच्छी रही है। पिछले हफ्ते ऑर्टन ने रिडल पर आरकेओ लगा दिया था और इसके बाद कई लोगों को लग रहा था कि यह दोनों सुपरस्टार्स अब कभी साथ नहीं आएंगे। इसके बावजूद Raw में आखिर वो साथ आ गए। पहले द वाइपर ने रिडल के साथ टैग टीम बनाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने एजे स्टाइल्स के खिलाफ मैच में रिडल की मदद भी नहीं की थी और इससे पूर्व NXT सुपरस्टार खुश नहीं थे।रैंडी ऑर्टन का मैच ओमोस से हुआ। मैच के बाद एजे स्टाइल्स और ओमोस ने मिलकर ऑर्टन पर बुरी तरह हमला किया और यहां रिडल ने आकर अपने साथी को बचाया। यह काफी अच्छी चीज़ रही और इसने द वाइपर को एक बार फिर रिडल पर भरोसा दिला दिया। इस वजह से आरकेब्रो साथ आ गए। रिडल ने एजे स्टाइल्स और ओमोस को Raw टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज भी किया। बाद में WWE ने आधिकारिक रूप से मैच तय कर दिया। हालांकि, रिडल और रैंडी ऑर्टन का साथ आना सबसे शानदार चीज़ थी।