WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

RAW
RAW

रॉ (RAW) का एपिसोड काफी अच्छा रहा। इसे WWE का सबसे अच्छा एपिसोड तो नहीं कहा जा सकता लेकिन उन्होंने बेहतर काम किया। WWE चैंपियन की गैरमौजूदगी में भी अन्य सुपरस्टार्स ने अच्छा काम किया। खैर, WWE ने मुख्य रूप से अपने आने वाले पीपीवी के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई।

पिछले कुछ समय में WWE की बुकिंग में थोड़ा सुधार आया है। इसके बावजूद अभी WWE उतना अच्छा काम नहीं कर पा रहा है। पिछले हफ्ते WWE ने RAW के एपिसोड को काफी अच्छा बनाया था। इसके बावजूद रेटिंग्स में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। खैर, WWE अपने शोज़ को अच्छा बनाकर रेटिंग्स के मामले में बेहतर होने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें;- WWE RAW Results: फेमस सुपरस्टार ने की गोल्डबर्ग की बुरी तरह बेइज्जती, मेन इवेंट के 'डरावने' अंत के बीच चैंपियन को लगा झटका

हर एक एपिसोड में कुछ जबरदस्त चीज़ें देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही कुछ चीज़ें फैंस को जरूर ही निराश भी कर देती हैं। RAW की लिए भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। WWE ने कुछ जगहों पर RAW में फैंस को काफी प्रभावित किया। इसके साथ ही कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का करना पड़ा। इसलिए हम RAW के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करेंगे।

1- अच्छी बात: RAW में एलेक्सा ब्लिस के नए रूप की झलक

RAW में एलेक्सा ब्लिस सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही थीं। उन्होंने RAW में काफी अच्छा काम किया। पहले उनका असुका के साथ सैगमेंट देखने को मिला और इसने काफी प्रभावित किया था। इसके बाद मेन इवेंट मैच ने खास तौर पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। असुका की जीत के चांस ज्यादा थे।

ये भी पढ़ें;- RAW के बेहद बोरिंग और निराशाजनक एपिसोड के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर मचाया बवाल

इसके बावजूद शुरुआत में ब्लिस ने प्रभावित किया। इसके बाद उनके कैरेक्टर में बड़ा बदलाव शॉकिंग रहा था। इसने बाद RAW विमेंस चैंपियन के लिए मुश्किलें बढ़ गयी और उन्हें एक बड़ी हार झेलनी पड़ी। ब्लिस इस कैरेक्टर से WWE को टॉप स्टार बन सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- बुरी बात: RAW में कुछ खराब मैच बुक करना

RAW के एपिसोड की शुरुआत और अंत अच्छा था। इसके बावजूद बीच में कई निराशाजनक मैच देखने को मिले। इसने मुख्य रूप से फैंस को शो न देखने पर मजबूर कर दिया। मेस और जेवियर वुड्स का मैच काफी निराशाजनक साबित हो रहा था। साथ ही जैफ हार्डी और जैक्सन राइकर का मैच भी उतना अच्छा नहीं रहा था।

मैंडी रोज़ और बैजलर ने भी निराश किया है। सिर्फ हर्ट बिजनेस और एजे स्टाइल्स के मैचों ने प्रभावित किया है। WWE ने बीच में ज्यादातर मैचों में फैंस को निराश किया। WWE को इस चीज़ में सुधार करनी चाहिए और कुछ अच्छे मैचों को बुक करना चाहिए जिससे फैंस की रूचि मैच में बनी रहे।

2- अच्छी बात: रिकोशे और एजे स्टाइल्स के मैच ने किया प्रभावित

रिकोशे और एजे स्टाइल्स के बीच RAW में मैच देखने को मिला था। दोनों के बीच एक अच्छे मैच की उम्मीद थी और दोनों ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। पहले भी उनके बीच कई अच्छे मैच देखने को मिल चुके थे। इसके बावजूद RAW का मैच काफी खास था। उन्होंने काफी कम समय में धमाकेदार प्रदर्शन किया।

ये एक पीपीवी लायक मुकाबला था और मैच का अंत शानदार रहा था। इस मैच ने रिकोशे को बेहतर दिखाने में मदद की। WWE को भविष्य में एक बार फिर दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच बुक करना चाहिए क्योंकि इन्हें रिंग में देखने का मजाक काफी ज्यादा अलग है।

2- बुरी बात: गोल्डबर्ग के बजाय गिलबर्ग का आना

WWE बड़े तरीके से गोल्डबर्ग को द मिज़ और जॉन मॉरिसन के शो के लिए एडवर्टाइज कर रहे थे। लग रहा था कि गोल्डबर्ग यहां आकर जरूर ही कुछ खास रहेंगे। इसके बावजूद यहां गोल्डबर्ग की जगह गिलबर्ग नजर आए। इसने उन फैंस को निराश किया जो सिर्फ गोल्डबर्ग को देखने के लिए आए थे।

साथ ही ड्रू मैकइंटायर का फनी डुप्लीकेट भी नजर आया था। ये सैगमेंट बोरिंग रहा और शायद ही किसी को ये चीज़ पसंद आई होगी। WWE ने जरूर यहां गिलबर्ग को बुलाया हो लेकिन उन्होंने गोल्डबर्ग के फैंस को निराश किया। साथ ही इस सैगमेंट को अलग तरीके से भी बुक किया जा सकता था।

ये भी पढ़ें- WWE RAW, रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 18 जनवरी 2021

Quick Links