RAW का एपिसोड उतना खास साबित नहीं हुआ। दरअसल, WWE ने TLC पीपीवी को शानदार तरीके से बुक किया था। हर किसी ने इस बड़े इवेंट को पसंद किया था और सालों तक फैंस इसे याद रखेंगे। इसके बावजूद RAW के अगले एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीदें थी। लग रहा था कि WWE कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट बुक करने के साथ रेटिंग्स बढ़ाने के लिए कुछ सरप्राइज भी दे सकता है।ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। RAW का ये एपिसोड बोरिंग साबित हुआ। WWE ने कुछ अच्छे मैच जरूर बुक किये लेकिन देखा जाए तो फैंस के तीन घंटे बुरी तरह खराब हुए। WWE को पिछले हफ्ते RAW की इतिहास की सबसे कम 1.5 मिलियन व्यूअरशिप मिली थी। ऐसे में लग रहा था कि इस हफ्ते वो कुछ खास करके जरूर ही रेटिंग्स को बढ़ाएंगे।The Queens of Tomorrow. 👑#WWERaw @MsCharlotteWWE @WWEAsuka pic.twitter.com/pOHbe9KMAf— WWE (@WWE) December 22, 2020ये भी पढ़ें;- TLC के बाद हुए RAW के खराब एपिसोड के बाद फैंस ने मचाया बवाल, ट्विटर पर निकाली अपनी भड़ास एक खराब प्रयास के बाद अब लग रहा है कि इस हफ्ते भी रेटिंग्स रिकॉर्ड तोड़ेगी। हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह RAW के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने प्रभावित किया वहीं कुछ जगहों पर फैंस को निराशा मिली। इसलिए आइए RAW के एपिसोड के नतीजों पर नजर डालते हैं।1- अच्छी बात: RAW में WWE चैंपियनशिप के लिए नई स्टोरीलाइन की शुरुआतTeamwork (?) 🙃#WWERaw @WWESheamus @RealKeithLee @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/DBjBiKKebg— WWE (@WWE) December 22, 2020WWE चैंपियनशिप के लिए रॉयल रंबल में जरूर ही मैच देखने को मिलेगा। ऐसे में WWE अभी से उसके लिए बिल्डअप शुरू कर चुका है। RAW के एपिसोड में शेमस और कीथ ली के बीच अनबन देखने को मिली थी। इस दौरान ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की थी।अंत में जाकर शेमस ने कीथ पर हमला किया था। ड्रू खुद इससे नाराज थे। ऐसे में WWE यहां से तीनों सुपरस्टार्स के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच बुक कर सकता है। इसके अलावा कीथ और शेमस में से कोई एक बड़ा मौका पा सकता है।ये भी पढ़ें:- रॉ रिजल्ट्स: 33 साल के खतरनाक सुपरस्टार की वापसी का ऐलान, मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल