2- बुरी बात: ब्रॉन स्ट्रोमैन और शेन मैकमैहन का सैगमेंट
ब्रॉन स्ट्रोमैन और शेन मैकमैहन की दुश्मनी शुरुआत में काफी रोचक लग रही थी। इसके बावजूद अब उन्होंने इस दुश्मनी को पूरी तरह से खराब कर दिया है। दरअसल, Raw के एपिसोड में इलायस के साथ मिलकर शेन मैकमैहन ने ब्रॉन स्ट्रोमैन के लिए गाना गाया। ये चीज़ काफी अजीब रही थी।
कोई भी इससे खुश नहीं था। साथ ही Fastlane का रीमैच देखने में भी किसी को रूचि नहीं थी। मैच के बाद का सैगमेंट भी खास नहीं था क्योंकि कई लोगों ने पहले से ही सैगमेंट का अंदाजा लगा लिया था। WWE ने पूरी तरह इस स्टोरीलाइन को बर्बाद कर दिया है। कोई भी उनके मैच के लिए उत्साहित नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- WWE RAW रिजल्ट्स LIVE: 22 मार्च 2021