RAW का एपिसोड इतना खास नहीं रहा। WWE ने काफी अच्छे मैच और सैगमेंट तय किये। इसके बावजूद एपिसोड को इतना रोचक नहीं माना जाएगा। WWE ने शो की शुरुआत शानदार तरह से की थी। इसके बावजूद बाद में कई छोटे मैच देखने को मिले और इसने फैंस को निराश किया। खैर, WWE ने RAW के इस एपिसोड में अगले हफ्ते होने वाले "RAW लैजेंड्स" को हाइप किया।इसके अलावा कई नई दुश्मनी शुरू हुई वहीं कुछ सुपरस्टार्स ने अपनी स्टोरीलाइन को जारी रखा। पिछले हफ्ते WWE ने कुछ खास नहीं किया था और फैंस इससे निराश थे। इसके चलते RAW के एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीदें थी क्योंकि WWE रेटिंग्स के मामले में काफी संघर्ष कर रहा है। ऐसे में उन्हें एक अच्छा शो देना चाहिए था।.@DMcIntyreWWE surveying this high-stakes matchup: @RealKeithLee vs. @WWESheamus! #WWERaw pic.twitter.com/qENDPBJDJL— WWE (@WWE) December 29, 2020ये भी पढ़ें;- RAW में फेमस सुपरस्टार की चौंकाने वाली हार के बाद जबरदस्त तरीके से फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर मचाया बवालदेखा जाए तो WWE ने खराब शो नहीं दिया लेकिन उन्हें काफी बढ़िया काम भी नहीं किया। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह RAW के इस एपिसोड में कुछ चीज़ें जबरदस्त रही वहीं कुछ चीज़ों ने फैंस को जरूर ही निराश किया। इसलिए हम RAW के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: RAW में कीथ ली को बड़ी जीत मिलनाPerfect-Lee closing out 2020!@RealKeithLee earns himself a #WWETitle Match against @DMcIntyreWWE NEXT WEEK on #WWERaw! pic.twitter.com/XVNwdTvzML— WWE (@WWE) December 29, 2020कीथ ली ने अपने डेब्यू के बाद काफी ज्यादा प्रभावित किया था। इसके बावजूद पिछले कुछ हफ्तों से वो इतना प्रभावित नहीं कर पा रहे थे। लग रहा था कि WWE अब उन्हें पुश नहीं करेगा। इसके बावजूद WWE ने कीथ ली सही तरह से पुश देने की कोशिश की है। RAW के एपिसोड में कीथ ली और शेमस के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर मैच देखने को मिला।इस दौरान कीथ ली ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्हें एक बड़ी जीत मिली। उनके लिए ये जीत महत्वपूर्ण थी। हर कोई इससे खुश था। अगले हफ्ते होने वाले RAW लैजेंड्स के खास एपिसोड में ली को WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा।ये भी पढ़ें;- RAW रिजल्ट्स: WWE ने मनी इन द बैंक को लेकर किया बड़ा ऐलान, मेन इवेंट में जिंदा जलने से बचा फेमस सुपरस्टार