Raw का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ। सर्वाइवर सीरीज के बाद Raw का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया था और इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड से भी काफी ज्यादा उम्मीदें थी। देखा जाए तो WWE ने काफी बढ़िया काम किया और Raw के एपिसोड को अच्छा बनाया। Raw के एपिसोड पिछले कुछ एपिसोड बढ़िया रहे हैं।WWE अब टीएलसी के लिए स्टोरीलाइन तैयार कर रहा है और Raw के एपिसोड में भी अगले पीपीवी के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ते हुए नजर आयी। शो की शुरुआत में मोमेंट ऑफ ब्लिस का सैगमेंट देखने को मिला जहां रैंडी ऑर्टन स्पेशल गेस्ट थे और वो अंत में बचकर निकल गए। इसके अलावा कई अन्य सुपरस्टार्स एक्शन में नजर आए।A 𝑷𝒉𝒆𝒏𝒐𝒎𝒆𝒏𝒂𝒍 outcome!@AJStylesOrg is going to face @DMcIntyreWWE for the #WWETitle at #WWETLC! #WWERaw pic.twitter.com/dIIgtOhOIR— WWE (@WWE) December 1, 2020ये भी पढ़ें:- WWE Raw, Twitter Reactions: खराब शो के बाद भड़के फैंस, ट्विटर पर आयी खराब प्रतिक्रियाओं की बाढ़ WWE चैंपियन ने एक हफ्ते के आराम के बाद वापसी की। इसके अलावा कई अच्छे मैच देखने को मिले और शो का अंत भी बढ़िया था। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह Raw के इस एपिसोड की भी कुछ अच्छी और कुछ बुरी बातें रही। इसलिए हम रेड ब्रांड के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: Raw में एजे स्टाइल्स vs ड्रू मैकइंटायर हुआ तयAll roads lead to #WWETLC! #WWERaw @DMcIntyreWWE @AJStylesOrg pic.twitter.com/G9pR3i4X3o— WWE (@WWE) December 1, 2020एजे स्टाइल्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच अब टीएलसी में मैच देखने को मिलने वाला है। दरअसल, एजे स्टाइल्स ने Raw के एपिसोड में कीथ ली और रिडल को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। सालों से फैंस दोनों सुपरस्टार्स के बीच WWE में मैच देखना चाहते थे। 2016 में एजे स्टाइल्स ने WWE में डेब्यू किया था।इसके साथ ही ड्रू मैकइंटायर 2017 में WWE के अंदर वापस आए थे। इसके बाद से ही कोई बड़े ड्रीम मुकाबले की उम्मीद लगाए जा रहा था। अब जाकर 2020 में दोनों के बीच मैच देखने को मिलने वाला है। इस समय दोनों अपने-अपने करियर की राह पर है। ये मैच बुक करके WWE ने बढ़िया काम किया।ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: WWE चैंपियन के सिर पर मंडराया खतरा, मेन इवेंट मैच में मचा जबरदस्त बवाल