रॉ (Raw) का एपिसोड सफलतापूर्वक समाप्त हो गया है। WWE ने एपिसोड के लिए बड़ी चीज़ों की घोषणा कर दी थी। WWE ने हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) पीपीवी के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया। WWE चैंपियनशिप मैच में बदलाव हुआ और मेन इवेंट ने सभी को सरप्राइज कर दिया।SLAY, MCINTYRE. SLAY.⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️@DMcIntyreWWE #WWERaw pic.twitter.com/pWmicr0kuU— WWE (@WWE) June 8, 2021ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के गुस्से की वजह से WWE में छाई गम की लहर, खबर सुनकर विंस मैकमैहन के उड़ जाएंगे होशहर एक एपिसोड में कुछ चीज़ें फैंस को पसंद आती हैं और कई चीज़ें निराशाजनक भी रहती हैं। Raw का एपिसोड भले ही खास नहीं था लेकिन WWE ने कुछ मौकों पर सभी का ध्यान खींचा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: Raw में Hell in a Cell मैच की घोषणा"Once you lose to me at #HIAC, you WON'T get another championship match against the All Mighty EVER again!"#WWERaw pic.twitter.com/jp1ES6Uh1w— WWE (@WWE) June 8, 2021Hell in a Cell पीपीवी काफी करीब आ गया था लेकिन WWE ने कोई भी स्टीप्यूलेशन मैच की घोषणा नहीं की थी। इस पीपीवी को मुख्य रूप से Hell in a Cell मैचों के लिए जाना जाता था। WWE ने सभी को अबतक निराश किया था लेकिन Raw में बड़ी घोषणा कर दी। दरअसल, WWE चैंपियनशिप मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली थी।ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: WWE चैंपियनशिप मैच में जुड़ी खतरनाक शर्त, मेन इवेंट में दिग्गज की हालत हुई बहुत ज्यादा खराबइस दौरान MVP ने शर्त रखी थी कि अगर ड्रू मैकइंटायर की हार होगी तो वो लैश्ले के चैंपियन रहते हुए कभी उन्हें चैलेंज नहीं करेंगे। ड्रू ने इस शर्त को तो स्वीकारा ही लेकिन Hell in a Cell मैच के लिए बॉबी लैश्ले को चैलेंज कर दिया। लैश्ले इसके लिए मान गए और WWE ने Raw में इस सैगमेंट से सभी फैंस का दिल जीत लिया था। हर कोई इन तगड़े सुपरस्टार्स को Hell in a Cell में आमने-सामने देखना चाहेगा।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!