SmackDown का एपिसोड बढ़िया रहा। WWE ने साल के पहले एपिसोड के लिए कई चीज़ें तय की थी। इसके चलते लग रहा था कि जरूर ही एपिसोड रोचक रहने वाला है। खैर, WWE ने जरूर अच्छा काम किया। इसके बावजूद एपिसोड उतना खास महसूस नहीं हो पाया। SmackDown के इस एपिसोड में रैंडम ढेरों मैच देखने को मिले। साथ ही कई स्टोरीलाइन आगे बढ़ी।पिछले हफ्ते WWE ने जबरदस्त काम किया था। SmackDown का क्रिसमस स्पेशल एपिसोड रोचक रहा था और इसके काफी ज्यादा व्यूअरशिप मिली थी। इसके चलते हर किसी को लग रहा था कि कंपनी SmackDown का अगला एपिसोड भी उतना ही खास बनाया चाहेगा। खैर, ऐसा नहीं हुआ और कुछ हद तक फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा।This brawl has spilled into the #WWEThunderDome! #SmackDown @WWERomanReigns @WWEUsos @FightOwensFight pic.twitter.com/oGhOvZeEbJ— WWE (@WWE) January 2, 2021ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को लगभग 20 फुट की ऊंचाई से फेंका, फेमस सुपरस्टार ने की चौंकाने वाली वापसीहर एक एपिसोड में कुछ शानदार चीज़ें होती हैं वहीं कुछ चीज़ें फैंस को निराश कर देती हैं। SmackDown के एपिसोड में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। इसके साथ ही कुछ चीज़ों ने फैंस को काफी निराश किया। इसलिए हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करेंगे।1- अच्छी बात: WWE SmackDown में केविन ओवेंस और रोमन की दुश्मनी जारी रहनाJust. Like. That.@FightOwensFight picks up the win over Jey @WWEUsos! #SmackDown pic.twitter.com/FN9X6dLa5F— WWE (@WWE) January 2, 2021रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच SmackDown के अंतिम एपिसोड में मैच हुआ था। इस दौरान रोमन ने अपने टाइटल को जे उसो की वजह से रिटेन किया था। इसके बाद लग रहा था कि स्टोरीलाइन का अंत हो गया।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में दिग्गज की वापसी न होने और खराब शो के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर मचाया बवालरोमन रेंस और केविन ओवेंस की स्टोरीलाइन हर किसी को पसंद आ रही थी। इसके बावजूद लग रहा था कि अब ये दुश्मनी खत्म हो गई हैं। SmackDown में ऐसा नहीं हुआ और दोनों सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन जारी रही। ये WWE की ओर से काफी अच्छा निर्णय था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।