स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड सफलतापूर्वक समाप्त हो गया है। WWE ने इस एपिसोड में बड़े मैच और सैगमेंट बुक किया। साथ ही एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) के लिए कुछ चीज़ों की घोषणा देखने को मिली। SmackDown में कई अच्छी स्टोरीलाइन चल रही और WWE के पास अपने अगले शोज़ को भी बेहतर बनाने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें:- Elimination Chamber 2021 के लिए रोमन रेंस के बड़े मैच का हुआ ऐलान, यूनिवर्सल चैंपियनशिप को करेंगे डिफेंड
SmackDown का एपिसोड जरूर ही ठीक था। हर एक एपिसोड में कुछ जबरदस्त चीज़ें होती हैं और कुछ जगहों पर फैंस को खराब सैगमेंट और मैच मिलते हैं। SmackDown में कुछ चीज़ें फैंस को पसंद आई वहीं कुछ जगहों पर प्रशंसकों को निराशा मिली। इसलिए हम SmackDown के इस एपिसोड की कुछ अच्छी और कुछ बुरी बातों पर एक नजर डालने वाले हैं।
1- अच्छी बात: SmackDown में सिजेरो और अपोलो क्रूज को बड़ा पुश मिलना
WWE पिछले कुछ समय से WWE लगातार SmackDown में नए सुपरस्टार्स बनाने पर ध्यान दे रहा है। हाल ही में सिजेरो, अपोलो क्रूज और शिंस्के नाकामुरा को पुश दिया जा रहा है। SmackDown में सिजेरो ने टैग टीम मैच में प्रभावित किया। साथ ही सैथ के साथ उनकी स्टोरीलाइन की शुरुआत भी खास रही थी।
ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस को मिले चैलेंज और धमाकेदार मेन इवेंट को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आई
इसके अलावा अपोलो क्रूज का कद पिछले कुछ समय में जरूर बढ़ा है। वो अब जल्द ही एक बड़े हील बनने की राह पर है। ऐसे में उन्हें देखना रोचक रहेगा। फैंस की रूचि अब अपोलो क्रूज और सिजेरो की ओर बढ़ गई है। WWE को इससे जरूर ही फायदा होगा क्योंकि इस समय कंपनी को बड़े स्टार्स की जरूरत है। दोनों सुपरस्टार्स का कद लगातार बढ़ते जा रहा है और ये बढ़िया चीज़ है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।