स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड सफलतापूर्वक खत्म हो गया है। रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद ये SmackDown का पहला एपिसोड था। देखा जाए तो WWE से काफी उम्मीदें थी। कंपनी ने कुछ हद तक फैंस को काफी ज्यादा निराश किया। SmackDown के एपिसोड में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट जरूर देखने को मिले हैं। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown के खराब एपिसोड के बाद फैंस को आया गुस्सा, ट्विटर पर निकाली अपनी भड़ासहर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown के इस एपिसोड में कुछ जबरदस्त चीज़ें देखने को मिली हैं जबकि कुछ मौकों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: SmackDown में सिजेरो को जबरदस्त तरीके से पुश मिलना View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)SmackDown के एपिसोड से सिजेरो के जबरदस्त पुश की शुरुआत हो गई है। WrestleMania में उन्होंने काफी बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही फैंस उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित थे। ऐसे में SmackDown में वो रोमन रेंस के खिलाफ दिखाई दिए। लग रहा था कि उन्हें नया चैलेंज मिलेगा। सिजेरो और रोमन रेंस के बीच बड़ा मैच टीज़ हो गया था। इसके पहले उनके सामने जे उसो के रूप में बड़ी चुनौती थी।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने की दिग्गजों की 'बेइज्जती', मेन इवेंट में पूर्व चैंपियन ने मचाया जबरदस्त बवालदोनों के बीच मेन इवेंट में मैच देखने को मिला। इस दौरान सबको सरप्राइज मिला। दरअसल, सैथ रॉलिंस ने आकर सिजेरो पर हमला किया। साथ ही बताया कि वो अभी सिजेरो से बदला लेंगे। खैर, उन्हने देखना काफी रोचक रहेगा। भले ही इस समय सिजेरो और सैथ की दुश्मनी जारी रहने वाली हैं। इसके बावजूद उन्होंने रोमन रेंस के साथ अपना बड़ा मैच टीज़ कर दिया है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।