SmackDown के एक और एपिसोड का अंत हो गया है और WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस के लिए अलग-अलग स्टोरीलाइन आगे बढ़ा रहा है। इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड ठीक रहा, इसे WWE का सबसे अच्छा एपिसोड तो नहीं कहा जा सकता। साथ ही इसे सबसे खराब शो भी नहीं कहा जा सकता है।हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें रहती है। उसी तरह SmackDown के एपिसोड की भी अच्छी और बुरी बातें रही। इसलिए हम बात करने वाले हैं SmackDown के एपिसोड के बेस्ट-वर्स्ट के बारे में।1- अच्छी बात: एलेक्सा ब्लिस के गिमिक में एक नई चीज़ दिखना👀 👀 👀#SmackDown @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/rzQjt429tr— WWE (@WWE) September 19, 2020SmackDown के एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस का मोमेंट ऑफ ब्लिस देखने को मिला और इसके बाद निकी क्रॉस और लेसी इवांस के बीच मैच हुआ। इस दौरान एलेक्सा कमेंट्री टीम पर बैठी हुई थी।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: 18 सितंबर, 2020निकी ने इवांस को मैच में हरा दिया और इसके बाद लेसी इवांस ने कमेंट्री टेबल के पास आकर 'द फीन्ड' शब्द का उपयोग किया। इसने ब्लिस को गुस्सा दिला दिया और उन्होंने लेसी पर सिस्टर एबीगेल लगा दिया। साथ ही वहां से चली गयी।2- बुरी बात: SmackDown में मिस्ट्री सुपरस्टार को लेकर बार-बार टीज़ करनाThe mystery continues... #SmackDown pic.twitter.com/UWt6chPyNd— WWE (@WWE) September 19, 2020इस हफ्ते लग रहा था कि मिस्ट्री सुपरस्टार्स नजर आएगी लेकिन WWE ने फिर उनका एक सैगमेंट दिखाया। इस स्टोरीलाइन एंगल को काफी हफ्ते हो गए हैं।इस वजह से अब मिस्ट्री सुपरस्टार को सामने लाने का सही समय था। WWE इसे लंबा खींच रहा है और ऐसे में फैंस इस चीज़ से रूचि खो रहे हैं। WWE ने SmackDown में एक बार फिर इसे टीज़ करके खराब चीज़ की। उम्मीद है कि अगले हफ्ते मिस्ट्री विमेंस स्टार सामने आ जाए। ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown के एपिसोड को देख ट्विटर पर फैंस ने निकाला गुस्सा