WWE के SmackDown का एपिसोड काफी अच्छा साबित हुआ। लंबे समय बाद WWE का कोई शो परफॉर्मेंस सेंटर के बाहर देखने को मिला था और थंडरडोम की वजह से लाइव ऑडियंस भी नजर आयी। समरस्लैम के पहले SmackDown का एपिसोड काफी ज्यादा हाइप किया गया था और देखा जाए तो WWE ने अच्छा काम किया।WWE के हर शो की अच्छी और बुरी बातें होती है, उसी तरह SmackDown के एपिसोड में भी कुछ बढ़िया चीज़ें देखने को मिली वहीं कुछ चीज़ों ने सबको निराश किया। इसलिए हम बात करने वाले हैं समरस्लैम के पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में।1- अच्छी बात: SmackDown में सोन्या डेविल ने अपना शानदार प्रोमो कट किया🚨🚨🚨🚨🚨"Hair or no hair, i'm sick of looking at your face!"@SonyaDevilleWWE wants @WWE_MandyRose in a No DQ, LOSER LEAVES WWE Match at #SummerSlam!!!#SmackDown #WWEThunderDome pic.twitter.com/P7h0d9q5Lc— WWE (@WWE) August 22, 2020पिछले कुछ हफ्ते में सोन्या डेविल ने खुद को SmackDown की सबसे बढ़िया विमेंस स्टार्स के रूप में स्थापित किया है। वो अपने कैरेक्टर से हर एक फैन का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। SmackDown में भी ऐसा ही देखने को मिला।ये भी पढ़ें:- SmackDown में ब्रॉन स्ट्रोमैन का दिखा खतरनाक रूप, ब्रे वायट पर किया जानलेवा हमला उनका एक बढ़िया बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला और डैना ब्रूक पर भी उनका अटैक काफी चकित करने वाला था। इसके बाद उन्होंने स्टेज एरिया में आकर प्रोमो कट किया। इस दौरान उन्होंने मैंडी को "लूज़र लिव्स WWE" की स्टीप्यूलेशन के लिए चुनौती दी। उनका ये प्रोमो सैगमेंट जबरदस्त रहा और इसने फैंस को मैच के लिए हाइप कर दिया। 1- बुरी बात: विंस मैकमैहन के आने का कोई अर्थ नहीं निकलाuh....#SmackDown #WWEThunderDome #TheFiend @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/C7ULhrDZDi— WWE (@WWE) August 22, 2020WWE ने SmackDown के एपिसोड के लिए विंस मैकमैहन की अपीयरेंस को काफी ज्यादा हाइप किया था। लग रहा था कि यहां कुछ बड़ी चीज़ें हो सकती है।कुछ ऐसा देखने को भी मिला, जब द फीन्ड उनका रास्ता रोकने लग गए। खैर, इसके बाद ब्रॉन ने एंट्री की और सारी हाइप खराब हो गयी। विंस मैकमैहन एरिना छोड़कर चले गए। वो अपनी वापसी को इस सैगमेंट में और अच्छे से उपयोग कर सकते थे।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE: 21 अगस्त, 2020