SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस के दुश्मन ने की जबरदस्त वापसी, WWE ने चैंपियन की बुकिंग को लेकर की बड़ी गलती

SmackDown
SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। WWE ने कुछ धमाकेदार चीज़ें तय की थी और फैंस को जरूर ही ये एपिसोड पसंद आया होगा। WWE ने शो की शुरुआत बड़े सैगमेंट से की थी वहीं अंत में भी शॉकिंग चीज़ देखने को मिली। WWE ने बीच में भी कुछ मजेदार सैगमेंट और मैच बुक किये थे।

Ad

SmackDown का ये एपिसोड पिछले हफ्ते की तरह ही बढ़िया था। WWE ने पिछले कुछ महीनों में काफी ज्यादा सुधार किया है और ब्लू ब्रांड के शोज़ को बेहतर बनाने का प्रयास देखने को मिला है। SmackDown के इस एपिसोड में कई ऐसे मौके थे जब फैंस को धमाकेदार चीज़ें देखने को मिली। इसके अलावा कुछ जगहों पर फैंस को निराशा भी मिली।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Results: रोमन रेंस को बुरी तरह पीटते हुए किया गया 'अधमरा', Royal Rumble से पहले मचा जबरदस्त बवाल

हर एक एपिसोड और शो की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown के इस एपिसोड में भी कुछ चीज़ों ने फैंस को प्रभावित किया और कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए हम इस हफ्ते के SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों पर एक नजर डालने वाले हैं।

1- अच्छी बात: SmackDown में केविन ओवेंस ने रोमन रेंस पर हमला करते हुए की प्रभावशाली वापसी

Ad

मेन इवेंट में एडम पियर्स और पॉल हेमन के बीच मैच देखने को मिला था। इसके कुछ समय पहले एक सैगमेंट देखने को मिला था जहां केविन ओवेंस ने बताया था कि उन्हें बिल्डिंग में घुसने नहीं दिया जा रहा है। इस मैच के पहले हेमन चोटिल हो गए और उनकी जगह रोमन रेंस ने आकर एडम पियर्स पर हमला किया।

ये भी पढ़ें:- SmackDown में रोमन रेंस की बुरी तरह पिटाई होने के बाद ट्विटर पर मचा बवाल, आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

बाद में अचानक से केविन ओवेंस ने एंट्री की और रोमन पर अटैक करना शुरू कर दिया। लग रहा था कि रेंस यहां भारी पड़ेंगे। इसके बावजूद केविन ओवेंस का पलड़ा अंत में भारी रहा। उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियन पर दो स्टनर और एक पॉप-अप पावरबॉम्ब लगाया। ओवेंस की एक्शन में वापसी धमाकेदार तरीके से हुई।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- बुरी बात: बिग ई और अपोलो क्रूज के मैच का सही अंत न होना

Ad

SmackDown के एपिसोड में अपोलो क्रूज और बिग ई के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। लग रहा था कि हमेशा की तरह मैच धमाकेदार रहेगा लेकिन मैच का अंत काफी निराशाजनक रहा। दरअसल, सैमी जेन की इंटरफेरेंस हुई और इसके चलते मैच का अंत DQ से हुआ।

WWE ने जरूर ही यहां निराश किया। हर कोई दोनों सुपरस्टार्स से मुकाबले की उम्मीद कर रहा था। खैर, सैमी जेन मैच के बाद आकर भी दोनों पर हमला कर सकते थे लेकिन उनका बीच में आकर मैच को खराब करना काफी निराशाजनक रहा। WWE ने जरूर ही यहां एक बड़ी गलती की।

2- अच्छी बात: SmackDown में सिजेरो और बियांका ब्लेयर ने शानदार प्रदर्शन किया

Ad

काफी समय से सिजेरो और नाकामुरा टैग टीम में काम कर रहे थे। खैर, दोनों को अलग किया गया और लग रहा था कि अब दोनों को पुश मिलेगा। सिजेरो के जबरदस्त पुश की शुरुआत हो गई हैं। दरअसल, SmackDown में सिजेरो ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन डॉल्फ ज़िगलर का जीत दर्ज की। उनके लिए ये जीत काफी अहम थी।

साथ ही बियांका ब्लेयर ने अल्टिमेट एथलीट ओब्सटेकल चैलेंज में प्रभावित किया। साथ ही काफी आसानी से सारी चुनौती को पार कर ली। उनका ऊँची दिवार चढ़ना और मुख्य रूप से भारीभरकम ओटिस को आसानी से उठाना काफी बड़ी चीज़ थी। दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया।

2- बुरी बात: जे उसो और शिंस्के नाकामुरा का SmackDown में नजर न आना

Ad

इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में हर एक फैन को जे उसो और शिंस्के नाकामुरा की कमी जरूर खली होगी। दोनों ही सुपरस्टार्स ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नजर नहीं आए। पिछले कुछ समय से वो SmackDown का अहम हिस्सा रहे हैं। साथ ही लगातार वो शोज़ में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे थे।

इसके बावजूद SmackDown में दोनों ही स्टार्स गायब थे। जे उसो अगर SmackDown में होते तो शायद रोमन रेंस की इतनी बुरी हालत देखने को नहीं मिलती। WWE का उन्हें बुक न करना निराशाजनक रहा है। उम्मीद है कि अगले हफ्ते दोनों ही मुख्य सुपरस्टार्स SmackDown में अपनी वापसी करें।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 22 जनवरी 2021

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications