SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस के दुश्मन ने किया धमाका, WWE दिग्गज ने की चीटिंग

SmackDown
SmackDown

सर्वाइवर सीरीज पीपीवी शानदार रहा था। फैंस को इसके बाद Raw के एपिसोड से काफी ज्यादा उम्मीदें थी और Raw का एपिसोड जबरदस्त था। इसके चलते SmackDown पर अच्छा शो देने का दबाव था। कहा जा सकता है कि ब्लू ब्रांड का एपिसोड देखने लायक रहा। SmackDown में टीएलसी के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ते हुए नजर आयी।

साथ ही कुछ नई स्टोरीलाइन की शुरुआत देखने को मिली। रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच टाइटल के लिए भविष्य में मैच टीज़ हुआ। इसके अलावा डेनियल ब्रायन पर एक बार फिर बुरी तरह हमला हुआ। टैग टीम टाइटल्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की नई स्टोरीलाइन टीज़ हुई। कार्मेला और साशा बैंक्स की दुश्मनी अलग स्तर पर पहुंची।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़

SmackDown का शो इस वजह से बेहतर रहा था। इसके बावजूद कुछ चीज़ों ने जरूर निराश किया। दरअसल, हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें रहती हैं। उसी तरह SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें रही। आइए जानते हैं कि SmackDown के एपिसोड में क्या बढ़िया चीज़ें रही और किन चीज़ों ने निराश किया।

1- अच्छी बात: SmackDown में रोमन रेंस को नया प्रतिद्वंदी मिलना

रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए संभावित रूप से नया विरोधी मिल गया है। दरअसल, केविन ओवेंस उनके नए दुश्मन हो सकते हैं। केविन ने SmackDown के अंत में जे उसो पर जबरदस्त तरीके से हमला किया। साथ ही अपना बदला पूरा किया और रोमन रेंस को चुनौती दी। रोमन रेंस को इस दौरान काफी ज्यादा गुस्सा आ रहा था।

रोमन रेंस को इस तरह की बातें बिल्कुल पसंद नहीं आती है। ऐसे में वो जरूर ही अब खुद अपना बदला लेना चाहेंगे। ऐसे में रेंस और ओवेंस के बीच टीएलसी में मैच देखने को मिल सकता है। दोनों पहले भी काफी अच्छे मैच दे चुके हैं और ऐसे में उनकी ये स्टोरीलाइन जरूर ही देखने लायक रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:- SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस की हुई बुरी तरह बेइज्जती, WWE चैंपियन ने अपने दुश्मन से लिया बदल

1- बुरी बात: मिस्टीरियो परिवार की लगातार इंटरफेरेंस होना

SmackDown के एपिसोड की सबसे खराब बात लगातार इंटरफेरेंस रही। दरअसल, मर्फी और किंग कॉर्बिन के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में मर्फी बेबीफेस के रूप में मौजूद थे लेकिन मिस्टीरियो परिवार लगातार हील की तरह इंटरफेयर करते जा रहा था।

मैच में हर पल किसी न किसी की इंटरफेरेंस हो रही थी। किंग भी इससे निराश नजर आए थे। खैर, WWE ने बेबीफेस सुपरस्टार्स को इस तरह से बुक करके जरूर ही फैंस को निराश किया है।

2- अच्छी बात: बिग ई के पुश की शुरुआत होना

लंबे समय से खबरें सामने आ रही थी कि बिग ई को पुश दिया जाएगा। इसके चलते उन्हें न्यू डे से अलग भी किया गया था। खैर, कुछ हफ्ते से ऐसा नहीं हो रहा था और लग रहा था कि WWE उन्हें गलत तरीके से बुक कर रहा है।

SmackDown के एपिसोड में बिग ई और सैमी जेन का सैगमेंट दिखाया गया जहां से दोनों सुपरस्टार्स के बीच भविष्य के लिए मैच टीज़ होते हुए दिखाई दिया। दोनों के बीच टाइटल मैच टीज़ हुआ था और ये उनके लिए काफी अच्छी चीज़ है।

2- बुरी बात: नटालिया को जॉबर की तरह उपयोग करना

नटालिया को SmackDown के एपिसोड में काफी गलत तरीके से बुक किया गया। दरअसल, उन्हें बेली और बियांका ब्लेयर की स्टोरीलाइन में मोहरे के रूप में उपयोग किया गया। WWE ने बेली और ब्लेयर की दुश्मनी टीज़ की है।

इसके बावजूद सैगमेंट ने नटालिया को साफ तौर पर कमजोर दिखाया है। किसी भी फैन को ये चीज़ पसंद नहीं आयी होगी। WWE कुछ समय से नटालिया को इसी तरह से बुकिंग दे रहा है और ये खराब चीज़ है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 27 नवंबर 2020

Quick Links