SmackDown अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस को मिला 'धोखा', चैंपियन को लेकर WWE की बड़ी गलती

WWE, अच्छी और बुरी बातें
WWE, अच्छी और बुरी बातें

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी शानदार साबित हुआ। WWE ने पहले ही बड़े मैचों की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा भी कई स्टोरीलाइन आगे बढ़ते हुए दिखाई दी। हमेशा की तरह मेन इवेंट रोचक रहा था। कुछ सुपरस्टार्स की अनुपस्थिति रही वहीं लंबे समय बाद फेमस सुपरस्टार ने अपनी वापसी की। साथ ही मैच भी लड़ा। WWE ने कई तरीकों से SmackDown के एपिसोड को देखने योग्य बनाया।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 5 मार्च 2021

हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown का ये एपिसोड जरूर ही अच्छा था और कई शानदार चीज़ें देखने को मिली थी। इसके बावजूद कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिन्होंने थोड़ा निराश किया है। इसलिए हम SmackDown के अगले एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।

1- अच्छी बात: SmackDown में डेनियल ब्रायन की जीत और रोमन रेंस के साथ मैच तय होना

डेनियल ब्रायन के पास रोमन रेंस के खिलाफ मैच पाने का मौका था। इसके पहले उन्हें जे उसो को पराजित करना था और उन्होंने कुछ ऐसा ही करके दिखाया। दरअसल, SmackDown में हुए स्टील केज मैच में उन्होंने पूर्व टैग टीम चैंपियन को पराजित किया। जे उसो ने मैच के दौरान कई बार बचने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें:- WWE Fastlane के लिए रोमन रेंस के खतरनाक मैच का ऐलान, अपने भाई के कारण ही लगा बिग डॉग को बहुत बड़ा झटका

साथ ही कुछ मौकों पर लगा कि वो जीत भी दर्ज कर लेंगे। इसके बावजूद अंत में ब्रायन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। साथ ही उन्होंने यैस लॉक लगाकर उसो को पूरी तरह से चित्त कर दिया। अब रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच मैच होगा। ये काफी बड़ी बात है क्योंकि काफी समय से ये मुकाबला टीज़ किया जा रहा था। अब जाकर दोनों दिग्गज आमने-सामने आने वाले हैं। ये काफी अच्छी रही।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

1- बुरी बात: चैंपियन का पिन होना

SmackDown के एपिसोड में शायना बैजलर और बियांका ब्लेयर के बीच मैच देखने को मिला था। मैच काफी अच्छा था और ये दोनों सुपरस्टार्स जब भी रिंग में आमने-सामने होती हैं तो शानदार प्रदर्शन करती हैं। कुछ ऐसा ही SmackDown में देखने को मिला। मैच का नतीजा ब्लेयर के पक्ष में निकला।

मैच में कुछ इंटरफेरेंस भी देखने को मिली। इसके बावजूद अंत में ब्लेयर ने जीत दर्ज की। खैर, खराब बात ये रही कि चैंपियन को यहां पिन किया गया। दरअसल, ब्लेयर को इस समय WWE अच्छा दिखाना चाहता है। ऐसे में उनकी हार तो बिल्कुल नहीं होनी चाहिए थे। ऐसे में बैजलर को पिन होने से बचाने के लिए WWE इस मैच का अंत DQ से कर सकता था। यहां WWE ने गलती की।

2- अच्छी बात: मर्फी की वापसी होना

WWE ने पिछले एक साल में मर्फी का कद काफी ज्यादा बढ़ाया है। पहले उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्होंने अपने पूर्व साथी के विरोध में जाते हुए भी सभी को चौंका दिया था। इस दौरान वो रे मिस्टीरियो के साथ आ गए थे। लग रहा था कि अब उन्हें पुश मिलेगा।

इसके बावजूद मर्फी अचानक से गायब हो गए। काफी समय से ये सुपरस्टार नजर नहीं आ रहा था। अब SmackDown में जाकर अचानक से उनकी वापसी हुई। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। वो सैथ रॉलिंस की मदद करने की इच्छा जताते हुए दिखाई दिए। साथ ही सिजेरो के खिलाफ उनका मैच भी हुआ। मर्फी का वापस आना काफी बड़ी बात रही।

2- बुरी बात: बिग ई का लंबे समय तक SmackDown में नजर न आना

बिग ई काफी समय से SmackDown के एपिसोड में नजर नहीं आए हैं। कुछ हफ्ते पहले अपोलो क्रूज ने उनपर हमला कर दिया था। इसके बाद से वो एक्शन में दिखाई नहीं दिए थे। पिछले हफ्ते लग रहा था कि वो अपनी वापसी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक बार फिर बिग ई की वापसी के चांस नजर आ रहे थे।

लग रहा था कि अब वो जरूर वापसी करेंगे और अपोलो क्रूज के साथ स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाएंगे। खैर, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। एक और हफ्ते WWE के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन SmackDown में दिखाई नहीं दिए। ये एक निराशाजनक चीज़ रही। खैर, उनकी वापसी की घोषणा हो गई हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE: 5 मार्च 2021

Quick Links