WWE SummerSlam पीपीवी काफी बढ़िया रहा। WWE ने इवेंट में कम मुकाबले तय किये थे और इस वजह से लंबे मैच देखने को मिले। साथ ही कुछ सुपरस्टार्स कंपनी में अंतिम बार नजर आए वहीं एक बड़े स्टार ने वापसी की। कहा जा सकता है कि WWE SummerSlam सफल रहा और फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा।WWE ने भले ही शो में कुछ बढ़िया मैच और रिटर्न्स बुक किये लेकिन कुछ ऐसी चीज़ें भी देखने को मिली, जिसने फैंस को जरूर निराश किया। हर एक एपिसोड और पीपीवी में कुछ अच्छी और बुरी चीज़ें देखने को मिलती है। उसी तरह WWE SummerSlam में भी कुछ बढ़िया चीज़ें हुई वहीं कुछ निराशाजनक चीज़ें भी हुई।1- अच्छी बात: WWE SummerSlam में साशा बैंक्स और बेली की फ्यूड की नींव रखी गयीEmpress of TODAY.@WWEAsuka is a 2️⃣✖️ #WWERaw #WomensChampion! #SummerSlam pic.twitter.com/DrdIFeYYkg— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 24, 2020WWE SummerSlam में बेली और साशा बैंक्स का मुकाबला असुका से विमेंस चैंपियनशिप मैच के लिए हुआ था। सबसे पहले बेली ने साशा बैंक्स की मदद से असुका पर जीत दर्ज की। इसके बाद साशा बैंक्स और असुका के बीच मुकाबला हुआ।इस दौरान साशा बैंक्स की बड़ी हार देखने को मिली। बेली उनकी मदद नहीं कर पायी, इस वजह से बैंक्स साफ तौर पर स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन पर गुस्सा थी। WWE ने समरस्लैम द्वारा दोनों की दुश्मनी के बीज बो दिए हैं।1- बुरी बात: रैने यंग और सोन्या डेविल का WWE से जानाShe's gonna be missed big time. Thanks for all the memories @ReneeYoungWWE! Excited to see what cool stuff she does next pic.twitter.com/jR8Dtwa6A5— Sean Ross Sapp of Fightful.com (@SeanRossSapp) August 23, 2020रैने यंग ने कुछ ही समय पहले बता दिया था कि वो WWE से जाने का निर्णय ले चुकी है। WWE SummerSlam में वो अंतिम बार नजर आयी।इसके साथ ही सोन्या डेविल ने भी मैंडी रोज़ के खिलाफ अपना "लूजर लीव्स WWE" मैच हारा। अब वो भी WWE का हिस्सा नहीं है। कंपनी की दो मुख्य विमेंस स्टार्स का WWE से जाना खराब चीज़ रही।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस द्वारा SummerSlam में जबरदस्त वापसी करते हुए तबाही मचाने के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़