WWE रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 में बियांका ब्लेयर(Bianca Belair) ने साशा बैंक्स(Sasha Banks) को हराकर अपने करियर में पहली बार SmackDown विमेंस चैंपियन हासिल कर इतिहास रचा दिया था। WWE ने अब उनका आगे के लिए मैच तय कर दिया है। WWE रेसलमेनिया बैकलैश(WrestleMania Backlash) पीपीवी में वो अपने टाइटल को बेली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। वैसे देखा जाए तो बेली(Bayley) और बियांका ब्लेयर इस साल की शुरूआत से ही फ्यूड में शामिल थी लेकिन अब दोनों दिग्गजों के बीच अब बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।This is EVERYTHING.Thank you🖤 https://t.co/7M5U8KB3Un— Bianca Belair (@BiancaBelairWWE) April 14, 2021 यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- रोमन रेंस ने दिग्गज की बेइज्जती करके चौंकाया, चैंपियनशिप मैच में 121 किलो के सुपरस्टार की बड़ी हारमौजूदा WWE के लिए बड़े मैच का हुआ ऐलानWWE Hell In A Cell 2020 में बेली ने स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स के खिलाफ गंवाई थी। 380 दिन तक वो चैंपियन रही थी और साशा बैंक्स ने उनकी बादशाहत खत्म की थी।ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के करियर का ऐतिहासिक मैच, द अंडरटेकर को 3 F5 देकर धराशाई करते हुए लगभग 75 हज़ार WWE फैंस का तोड़ा था दिलBREAKING: @itsBayleyWWE will challenge @BiancaBelairWWE for the #SmackDown Women's Title at #WrestleManiaBacklash!Here's what's in store TONIGHT on #SmackDown! ⤵️ #WWENow pic.twitter.com/YxbIRGEzgc— WWE (@WWE) April 23, 2021 WrestleMania Backlash में बेली को टाइटल के लिए मौका मिलना थोड़ा चौंकाने वाली बात रही है। सभी लोगों को ये उम्मीद थी कि बियांका ब्लेयर इस चैंपियनशिप को पहली बार साशा बैंक्स के खिलाफ ही डिफेंड करेंगी। SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हासिल करने के बाद 13 अप्रैल को NXT के शो में भी बियांका ब्लेयर नजर आईँ थी। यह भी पढ़ें:WWE ने लिया बहुत बड़ा फैसला, रोमन रेंस को लेकर जॉन सीना का चौंकाने वाला बयान, ब्रॉन स्ट्रोमैन की पुरानी तस्वीर ने मचाया धमालबेली और बियांका ब्लेयर का मुकाबला शानदार होगा ये सभी को पता है। बेली ने पिछले कुछ समय से इस चीज की मांग भी की थी और बियांका ब्लेयर को भी काफी परेशान उन्होंने किया था। बेली इस मैच में जीत जाएंगी इसकी उम्मीद कम ही है लेकिन वो इस मैच को शानदार बना सकती हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।