WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान हो गया है। WWE चैंपियनशिप के लिए भी बिग ई (Big e) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के बीच मैच होगा। इस हफ्ते रेड ब्रांड में बिग ई को मैकइंटायर ने चैलेंज किया और इसके बाद बिग ई ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। अब दोनों के बीच धमाकेदार मुकाबला यहां देखने को मिलेगा।WWE@WWE.@WWEBigE and @DMcIntyreWWE know the journey, sacrifice and hard work towards becoming #WWEChampion.RESPECT.#WWERaw6:41 AM · Oct 5, 20211075207.@WWEBigE and @DMcIntyreWWE know the journey, sacrifice and hard work towards becoming #WWEChampion.RESPECT.#WWERaw https://t.co/ylymgnWFY6WWE Crown Jewel में होगा तगड़ा मैचरेड ब्रांड में बिग ई का शानदार सैगमेंट इस बार हुआ। बिग ई ने न्यू डे के बारे में बात की। कुछ देर बाद ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री की। मैकइंटायर ने बिग ई की तारीफ की और इसके बाद Crown Jewel के लिए उन्हें चुनौती दे दी। जिगलर और रॉबर्ट रूड ने इसके बाद एंट्री की। जिगलर ने बिग ई और ड्रू मैकइंटायर की सफलता का श्रेय खुद लेने का प्रयास इस दौरान किया। बाद में दोनों टीमों के बीच टैग टीम मैच को बुक कर दिया गया।बिग ई और मैकइंटायर का मैच जिगलर और रूड के साथ हुआ। ये मैच काफी शानदार हुआ। दोनों टैग टीम्स के बीच जबरदस्त मैच हुआ। मैच के अंत में मैकइंटायर ने जिगलर को क्लेमोर मारकर जीत हासिल की। मैच खत्म होने के बाद रूड ने अटैक करने की कोशिश की लेकिन बिग ई ने उन्हें बिग एंडिंग दे दी। इसके बाद बिग ई ने भी ड्रू मैकइंटायर के चैलेंज को स्वीकार कर लिया।आपको बता दें ड्रू मैकइंटायर अब ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं और वहीं बिग ई अब रेड ब्रांड में नजर आएंगे। ऐसा लग रहा है कि Crown Jewel में बिग ई अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर लेंगे लेकिन फैंस को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा। मैकइंटायर और बिग ई का करियर लगभग समान रहा है। मैकइंटायर ने भी पिछले साल लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। मैकइंटायर का चैंपियनशिप रन बहुत ही अच्छा रहा था। अब बिग ई की बारी है और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि उनका चैंपियनशिप रन भी अच्छा रहेगा। खैर बिग ई और मैकइंटायर के मैच का अब फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।WWE@WWEHE'S HERE TO SHOW THE WORLD!@DMcIntyreWWE#WWERaw6:53 AM · Oct 5, 2021846152HE'S HERE TO SHOW THE WORLD!@DMcIntyreWWE#WWERaw https://t.co/M6F891jz7l