WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी में हुआ मेंस लैडर मैच जबरदस्त रहा। 129 किलो के बिग ई (Big E) ने सात सुपरस्टार्स को धराशाई कर ब्रीफकेस अपने नाम कर लिया। बिग ई जीत के बाद काफी भावुक नजर आए क्योंकि ये उनके लिए बहुत पड़ा पल था। ये मैच शो का सबसे शानदार मैच था। सभी सुपरस्टार्स ने अपना दम दिखाया और जीतने की भरपूर कोशिश की। मैच का अंत भी शानदार रहा और बिग ई ने बाजी मार ली।E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! E! #MITB @WWEBigE pic.twitter.com/gdkMs23Bhk— WWE Universe (@WWEUniverse) July 19, 2021WWE सुपरस्टार बिग ई ने रचा इतिहासMITB मेंस लैडर मैच में WWE Raw की तरफ से रिकोशे, रिडल, जॉन मॉरिसन और ड्रू मैकइंटायर ने हिस्सा लिया। वहीं SmackDown की तरफ से बिग ई, केविन ओवेंस, सैथ रॉलिंस और शिंस्के नाकामुरा ने हिस्सा लिया। ये मैच शुरूआत से ही अच्छा रहा और सभी सुपरस्टार्स ने एक दूसरे पर हमला किया।BELIEVE IN THE POWER OF POSITIVITY.@WWEBigE is MR. MONEY IN THE BANK! #MITB pic.twitter.com/CURawYlViZ— WWE (@WWE) July 19, 2021ड्रू मैकइंटायर ने पहले बवाल मचाया लेकिन उन्हें जिंदर महल की वजह से नुकसान हो गया। वीर-शैंकी और महल ने आकर मैकइंटायर पर खतरनाक हमला कर दिया। तीनों मैकइंटायर को बैकस्टेज लेकर गए। इसके बाद बचे हुए सभी सुपरस्टार्स ने एक दूसरे पर काफी मूव्स लगाए। रिडल ने इस बार कई बार सुपरस्टार्स को आरकेओ लगाया। वहीं केविन ओवेंस ने भी स्टनर से अपना कमाल दिखाया।मैच के अंत में ऐसा लगा कि सैथ रॉलिंस जीत जाएंगे लेकिन बिग ई ने आकर उन्हें अपना फिनिशिंग मूव लगा दिया। बिग ई ने इसके बाद आसानी से लैडर में चढ़कर ब्रीफेकस निकाल दिया। बिग ई के जीतने के बाद फैंस भी काफी खुश नजर आए और काफी चीयर उन्हें किया। बिग ई को उनका खास मोमेंट मिल गया।बिग ई ने कुछ दिन पहले बड़ा बयान दिया था। बिग ई ने कहा था कि वो ब्रीफकेस जीतकर रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे। WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले को लेकर बिग ई ने नकारात्मक टिप्पणी की थी। अब ब्रीफकेस बिग ई ने जीत लिया और आने वाले समय में वो रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं। बिग ई के करियर का ये सबसे बड़ा पल होगा। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने उन्हें जमकर बधाई दी।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!