Crown Jewel 2022 पर मंडराया बहुत बड़ा खतरा, USA के हाई-अलर्ट जारी करने के बाद WWE का इवेंट होगा कैंसिल?

..
WWE Crown Jewel सऊदी अरब में होने वाला 8 वां इवेंट है
WWE Crown Jewel सऊदी अरब में होने वाला 8 वां इवेंट है

Crown Jewel: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) प्रीमियम लाइव इवेंट 5 नवंबर को सऊदी अरब में आयोजित होने जा रहा है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और सऊदी अरब इस समय ईरान के द्वारा अचानक हमले की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट पर है।

कुछ ही समय पहले इस खबर की जानकारी The Wall Street Journal ने दी थी। TWSJ ने बताया कि यह हमला सऊदी अरब और इराक के एक शहर अर्बिल में हो सकता है, जहां कई अमेरिकन सैनिक अभी मौजूद हैं। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने अगली जानकरी आने तक अपनी मिलिट्री को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।

इस हमले के निशाने पर सऊदी अरब भी है। इसलिए सऊदी अरब का किंगडम भी हाई अलर्ट पर है। बता दें कि साल 2022 का Crown Jewel सऊदी अरब के रियाद में होने जा रहा है। फिलहाल इवेंट में किसी भी बदलाव की कोई खबर नहीं है। अब देखना होगा क्या इवेंट अपने समय पर ही होगा या इसमें कुछ परिवर्तन किया जाएगा। WWE को इसे मजबूरन कैंसिल भी करना पड़ सकता है।

WWE सुपरस्टार्स को होटल छोड़कर जाने से मना किया गया

Xero News की रिपोर्ट के अनुसार, WWE सुपरस्टार्स को फिलहाल अपने होटल को छोड़ने या अकेले बाहर निकलने से मना कर दिया गया है। Xero News ने आगे बताया कि Crown Jewel इवेंट को लेकर स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा,

"ईरान की तरफ से अचानक हमले की चेतावनी के बाद सऊदी अरब में स्थित एक सोर्स ने जानकारी दी है कि सुपरस्टार्स को होटल छोड़ने या शहर में कहीं घूमने से मना कर दिया गया है। वहां सब कुछ सही नहीं दिख रहा है।"

WWE ने सऊदी अरब में पिछले कुछ समय से लगातार सफल शोज आयोजित किए हैं। कंपनी ने सऊदी की जनरल अथाॉरिटी ऑफ एंटरटेनमेंट के साथ साल 2027 तक पार्टनरशिप की है। मिडिल ईस्ट में होने वाले इस इवेंट में कई बड़े मैचों की घोषणा की गई है। रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले सहित कई सुपरस्टार्स इस शो में नज़र आने वाले हैं। उम्मीद है कि यह शो अपने निर्धारित समय पर सफल और सुरक्षित तरीके से आयोजित हो जाए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now