WWE में 2 दिग्गजों की वापसी पर अहम खुलासा, Royal Rumble से पहले फैंस को मिल सकता है तोहफा

WWE
WWE स्टार्स को लेकर अहम जानकारी सामने आई (Photo: WWE.com)

Update on Becky Lynch-Charlotte Flair Return: WWE में बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का बहुत बड़ा नाम है। ये दोनों मौजूदा समय में एक्शन में नहीं हैं। इनके ना होने से विमेंस डिवीजन भी काफी कमजोर लग रहा है। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि बैकी और फ्लेयर की रिंग में कब एंट्री होगी। 6 जनवरी को WWE Raw का Netflix में डेब्यू होगा। इस लिहाज से भी लिंच और शार्लेट की वापसी की अफवाहें और अटकलें चल रही हैं। अब एक रिपोर्ट में इन्हें लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

बैकीं लिंच और शार्लेट फ्लेयर ने WWE में विमेंस रेवोल्यूशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शार्लेट पिछले साल दिंसबर में ओस्का के साथ हुए सिंगल्स मैच में चोटिल हो गई थीं। उनकी इंजरी इतनी तगड़ी थी कि अभी तक वापसी नहीं हो पाई है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया के जरिए फ्लेयर ने WWE में जल्द एंट्री के संकेत दिए हैं। वहीं लिंच इस साल जून के बाद से WWE टीवी पर नज़र नहीं आई हैं। उनका कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। वो ब्रेक पर चल रही हैं। उनकी वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

PW Nexus के वाइपर की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर की Royal Rumble 2025 से पहले एक्शन में आने की उम्मीद है। अगले साल Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। इस खबर से अब ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि दोनों दिग्गजों की वापसी WWE Raw के Netflix में डेब्यू एपिसोड में देखने को मिल सकती है।

Ad

WWE में बैकी लिंच ने मई 2024 में लड़ा था अंतिम मैच

27 मई, 2024 को WWE Raw के एपिसोड में लिव मॉर्गन ने अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच तगड़ा स्टील केज मैच देखने को मिला था। डॉमिनिक मिस्टीरियो की दखलअंदाजी की वजह से मुकाबले में बैकी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है। अब ऐसा लग रहा है कि अगले साल की शुरूआत में ही वो अपने फैंस को सरप्राइज देंगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications