14 बार के पूर्व चैंपियन की WWE में वापसी पर अपडेट, जायंट स्टार के लिए बढ़ेगी मुश्किलें?

WWE में शार्लेट फ्लेयर की वापसी को लेकर आई नई जानकारी (Photo: WWE.com)
WWE में शार्लेट फ्लेयर की वापसी को लेकर आई नई जानकारी (Photo: WWE.com)

Charlotte Flair WWE return update: WWE में 14 बार की पूर्व चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) की जल्द कंपनी में वापसी हो सकती है। इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। द क्वीन 8 दिसंबर 2023 को हुए SmackDown में ओस्का (Asuka) के खिलाफ एक मैच लड़ रही थीं। इस दौरान उन्होंने खुद को चोटिल कर लिया था। वह अपने ACL, MCL और मेनिस्कस को नुकसान पहुंचा बैठी थीं। उन्हें बाद में सर्जरी से होकर गुजरना पड़ा और वह अपनी रिकवरी से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

Ad

Viper Reports (PWN) के मुताबिक 38-वर्षीय सुपरस्टार वापसी करने पर SmackDown का हिस्सा बन सकती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह कुछ समय के बाद नाया जैक्स को उनकी WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो जायंट स्टार के टाइटल रन के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यह भी अनुमान है कि उनके और मिस Money in the Bank 2024 विजेता टिफनी स्ट्रैटन के बीच एक मैच निकट भविष्य में किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में हो सकता है। यह कौन सा इवेंट होगा, इसका कोई खुलासा इस रिपोर्ट में नहीं किया गया है।

आप उससे जुड़ा हुआ सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने फैन के घर बैठे रहने की आलोचना पर दिया मुंहतोड़ जबाव

शार्लेट फ्लेयर इस समय जब घर पर हैं और रिकवरी कर रही हैं, तो उसी समय वह फैंस को अपनी स्थिति से भी अवगत करा रही हैं। इसी कड़ी में जब उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट किया तो एक फैन ने उन्हें घर पर बैठे रहने की हैरान करने वाली हिदायत दे डाली। पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन ने इस फैन को मुंहतोड़ जबाव देते हुए कहा कि WWE ही उनका घर है

शार्लेट फ्लेयर किसी भी बुली को करारा जवाब देती हैं, वह चाहे रिंग में उनका कोई विरोधी हो या ऑनलाइन कोई फैन। ऐसे ही नहीं उन्हें द क्वीन कहा जाता है। शार्लेट फ्लेयर कई बार वापसी के संकेत दे चुकी हैं लेकिन उनको पसंद करने वालों को उनकी वापसी का अबतक इंतजार ही है। फैंस उनके वापस आने और फिगर फोर लेग लॉक के साथ ही उनके चार्म को मिस कर रहे हैं, जिससे हर पल सुहाना हो जाता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications