Money in the Bank 2023 में चौंकाने वाली वापसी करने के बाद पूर्व WWE चैंपियन के कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर आया बड़ा अपडेट

..
पूर्व WWE चैंपियन आ चुके हैं वापिस
पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने हाल ही में वापसी की थी

Drew McIntyre: WWE फैंस को हाल ही में हुए मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) में कुछ बेहतरीन और चौंकाने वाले मोमेंट्स देखने मिले थे। पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने भी लंबे समय बाद स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन में वापसी की। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में ड्रू के WWE कॉन्ट्रैक्ट के बारे में नया अपडेट दिया गया है।

पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि ड्रू मैकइंटायर कंपनी में अपनी स्थिति से नाखुश हैं। उनका WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट बस कुछ महीने का रह गया है। हाल ही में वापसी करने के बावजूद भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्कॉटिश सुपरस्टार ने अभी भी नई डील साइन नहीं की है। Wrestling Observer Radio की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ड्रू मैकइंटायर का कॉन्ट्रैक्ट WrestleMania 40 तक बढ़ा सकती है।

Money in the Bank में WWE फैंस को ड्रू मैकइंटायर की जबरदस्त वापसी देखने मिली थी। ड्रू ने शो में मैट रिडल को हराने वाले मौजूदा आईसी चैंपियन गुंथर को कंफ्रंट किया था। इसके पहले दोनों स्टार्स का सामना WrestleMania 39 में ट्रिपल थ्रेट मैच में हुआ था, जहां पूर्व NXT यूके चैंपियन ने जीत दर्ज की थी।

Drew McIntyre की वापसी पर WWE हॉल ऑफ फेमर ने दिया बड़ा बयान

भले ही ड्रू मैकइंटायर कंपनी में अपनी स्थिति से खुश ना हैं, लेकिन WWE के साथ उनके रिश्ते अभी भी ठीक हैं। Money in the Bank शो के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच से पूछा गया था कि मैकइंटायर के प्रति कंपनी के व्यवहार में कोई बदलाव हुआ है, या नहीं। WWE हॉल ऑफ फेमर ने कहा,

"अगर ड्रू को कोई दिक्कत थी, तो यह मेरे लिए महत्वपूर्ण खबर है। वो एक चोट के कारण प्रोग्रामिंग से दूर थे। जब वो वापस आए, तब उन्हें कुछ पुराने हिसाब बराबर करने थे। हमने वही किया और वो अब यहां हैं। वो इस एरा के बहुत ही फेमस सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी वापसी से हम खुश हैं। उम्मीद है कि वो हमेशा WWE का हिस्सा बने रहेंगे। मैं तो बस यही सोचता हूं।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications