इस हफ्ते पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने स्मैकडाउन में वापसी की। उन्होंने आते ही डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियन कोफी किंग्सटन को चैलेंज किया। कोफी ने भी उनका चैलेंज स्वीकार कर लिया। इन दोनों के बीच अब चैंपियनशिप के लिए मैच 4 अक्टूबर को होगा। ब्रॉक लैसनर किस ब्रांड में अभी रहेंगे ये किसी को नहीं पता है। क्योंकि जल्द ही ड्राफ्ट भी होने वाला है। तब तक ये बड़ा सवाल फैंस के सामने बना रहेगा। स्मैकडाउन अब फॉक्स स्पोर्ट्स पर चला जाएगा। तो उम्मीद ये जताई जा रही है कि लैसनर अब स्मैकडाउन में ही रहेंगे। लेकिन लैसनर के फ्यूचर को लेकर अभी भी तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। फ़ीनिक्स एरीना में जो एडवर्टाइज किया है उसके हिसाब से भी अब संदेह हो रहा है। इनकी वेबसाइट के अनुसार 30 सितंबर को रॉ के एपिसोड के लिए उन्हें एडवर्टाइज किया गया है। 🚨 JUST ANNOUNCED: As if the season premiere of @WWE #RAW on Sept. 30 at Talking Stick Resort Arena wasn’t big enough, we are now getting an appearance by the ”Beast” Brock Lesnar!🎟 Get your tix now at https://t.co/gjTK0jfoet pic.twitter.com/XwR1ouzSXV— Talking Stick Resort Arena (@TSRarena) September 18, 2019ड्राफ्ट से पहले रॉ का ये शो होगा। इसका मतलब वाइल्ड कार्ड रूल अभी भी WWE में नजर आएगा। ब्रॉक लैसनर अभी भी रॉ और स्मैकडाउन दोनों में जा सकते हैं। ये भी बात सामने आ रही है कि अगर WWE चैंपियन लैसनर बनते हैं तो फिर वो कुछ दिन तक नजर नहीं आएंगे। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के साथ जैसा उन्होंने किया वो अब WWE चैंपियनशिप के साथ भी हो सकता है। ये भी पढ़ें:- WWE के पूर्व भारतीय रेसलर ने की Impact Wrestling में धमाकेदार वापसीलैसनर की फैन फॉलोईंग काफी है। वो जब भी आते हैं तब धमाल मचाते हैं। यूनिवर्सल चैंपियनशिप कई दिनों तक उन्होंने अपने पास रखी थी। लेकिन वो इसे कभी-कभी डिफेंड करते थे। जिस वजह से फैंस नाराज थे। हमेशा वो मंडे नाइट रॉ में मौजूद नहीं रहते थे। WWE चैंपियन लगभग उनका बनना तय माना जा रहा है। और अगर वो इसके साथ भी यही करते हैं तो फिर ये अच्छी खबर नहीं है। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं