WWE मेन रोस्टर पर डेब्यू के दौरान चोटिल होने के बाद WWE फैंस ने चेल्सी ग्रीन (Chelsea Green) को नहीं देखा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीन ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है जिससे कि कंपनी में उनका फ्यूचर सिक्योर हो गया है।ग्रीन के लिए WWE मेन रोस्टर डेब्यू अच्छा नहीं रहा था। अपने WWE Smackdown डेब्यू में उन्हें फेटल फोर-वे मैच के लिए बुक किया गया था और इसमें जीत हासिल करके वह Smackdown विमेंस Survivor Series की टीम में जगह बना सकती थीं। हालांकि, चीजें उनके लिए सही नहीं रहीं और उनकी कलाई टूट जाने के कारण WWE ने लिव मोर्गन (Liv Morgan) को मैच जीतने के लिए बुक किया था।यह भी पढ़ें: 5 कारणों से साशा बैंक्स vs बियांका ब्लेयर का मैच WWE WrestleMania के मेन इवेंट में होना चाहिएWWE में वापसी की तैयारी कर रही हैं चेल्सी ग्रीनWWE मेन रोस्टर डेब्यू के दौरान चोटिल होने के बाद चेल्सी को रिकवरी के लिए साइडलाइन कर दिया गया था। ग्रीन ने रिंग से दूर रहकर भी समय खराब नहीं किया है और वह लगातार ट्रेनिंग करती रही हैं। वह लगातार अपनी जर्नी की फोटोज सोशल मीडिया पर डालती रही हैं।यह भी पढ़ें: द मिज ने SmackDown के फेमस सुपरस्टार को बताया WWE का सबसे टैलेंटेड रेसलरThe sun is shining. The birds are chirping. And every day I’m getting closer to wrestling again.HAPPY MONDAY! xox The Comeback Kid pic.twitter.com/9HlCZlY42G— CHELSEA GREEN (@ImChelseaGreen) January 18, 2021यह भी पढ़े: 3 कारणों से ब्रॉक लैसनर को WWE WrestleMania का हिस्सा होना चाहिए और 2 कारण क्यों उन्हें नहीं होना चाहिएवर्तमान समय में उनकी वापसी की निश्चित तारीख किसी को नहीं पता है और यह भी नहीं पता कि उनकी वापसी कितनी दमदार होने वाली है। पिछले समय में जो WWE सुपरस्टार्स चोटिल हुए थे उनकी पुश भी प्रभावित हुई है। हालांकि, जॉन सीना (John Cena) और ट्रिपल एच (Triple H) जैसे बड़े सुपरस्टार्स ने दमदार वापसी की है और अपने करियर को काफी बड़ा बनाया है। View this post on Instagram A post shared by ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀CHELSEA GREEN (@chelseaagreen)फैंस को भी चेल्सी ग्रीन की वापसी का इंतजार है। अब देखना होगा कि कब और किस तरह वापसी करती हैं और WWE उन्हें किस तरह बुक करती हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।