AEW से निकाले जाने के बाद CM Punk की WWE में वापसी की संभावनाओं को लेकर बड़ा अपडेट, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

..
क्या पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की होगी वापसी?
क्या पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की होगी WWE में वापसी?

CM Punk: WWE जहां एक ओर पेबैक (Payback 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में व्यस्त था, वहीं AEW ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक (CM Punk) को निकालकर सनसनी फैला दी। WWE में भी इस खबर पर बैकस्टेज काफी चर्चा हुई थी। अब कई लोग पंक की WWE में वापसी की संभावना जता रहे हैं लेकिन यह आसान नहीं है।

सीएम पंक को AEW ने Collision के हालिया एपिसोड से पहले कंपनी से निकाल दिया था। All In PLE में बैकस्टेज जैक पेरी के साथ हुई पंक की लड़ाई से टॉप ऑफिशियल्स बहुत नाराज़ हो गए थे। इसी कारण AEW के मालिक टोनी खान को यह कठिन निर्णय लेना पड़ा था। इसका असर WWE पर भी देखने मिला था। Payback इवेंट के दौरान बैकस्टेज इस खबर पर कई लोग बात कर रहे थे।

Fightful के शॉन रॉस सैप ने सीएम पंक को निकाले जाने की खबर पर फैंस को कुछ जानकारी दी है। एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या पंक की WWE में वापसी देखने मिल सकती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा सभी सुपरस्टार्स की तरह 44 साल के मेगास्टार के पास भी वापसी का मौका हो सकता है। हालांकि, कुछ लोग पंक को वापस लाने के खिलाफ हैं, लेकिन अंत में आखिरी निर्णय WWE ही मेगा। उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा,

"हमेशा ही एक चांस है, लेकिन WWE रोस्टर में कई लोग उन्हें कंपनी का हिस्सा बनते हुए नहीं देखना चाहते।"

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन CM Punk के WWE से बेहद खराब रिश्ते रहे हैं

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सीएम पंक ने WWE में काफी सफलता हसिल की थी। वो लंबे समय तक स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन का हिस्सा रहे थे। लगभग एक दशक पहले उनके WWE के साथ रिश्ते बहुत ही खराब हो गए थे और पंक ने साल 2014 में दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी को छोड़ दिया था। कुछ इंटरव्यू में पंक ने WWE पर हेल्थ इशू को टालने और सही तरीके से बुक नहीं करने का इल्जाम भी लगाया था।

पंक का विवादों से पुराना नाता रहा है। रेसलिंग में कभी भी कुछ भी हो सकता है। भले ही कुछ लोग सीएम पंक को WWE में वापसी करते हुए नहीं देखना चाहते हैं, लेकिन कंपनी अपने पूर्व स्टार्स के तगड़े फैनबेस को भी दरकिनार नहीं कर सकती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications