Raw में 123 किलो के खतरनाक Superstar की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट, WWE ने दिया अहम किरदार

नाया जैक्स ने WWE में वापसी की है
नाया जैक्स ने WWE में वापसी की है

Nia Jax: WWE रॉ (Raw) में फैंस को गजब की चीज़ें देखने को मिली। शो में पूर्व विमेंस चैंपियन नाया जैक्स (Nia Jax) ने सभी को हैरान करते हुए WWE में वापसी की। उनके रिटर्न से सभी हैरान रह गए। वहीं, अब कंपनी में उनकी पोजीशन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

Raw के शो में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में रिया रिप्ली का सामना राकेल रॉड्रिगेज़ से हुआ था। इस मैच का ऐलान एक हफ्ते पहले ही कर दिया गया था। इस मुकाबले में एक समय राकेल रॉड्रिगेज जीत हासिल करने ही वाली थीं लेकिन नाया जैक्स ने वापसी की और राकेल पर अटैक कर दिया।

इस अटैक की वजह से रिया रिप्ली को मैच में वापसी करने का मौका मिल गया और उन्होंने राकेल को पिन करके अपना टाइटल डिफेंड कर लिया। नाया के इस अटैक के बाद फैंस विमेंस रोस्टर में उनकी पोजीशन को जानने को लेकर उत्सुक हैं। इसी बीच WrestleVotes ने बताया है कि 123 किलो की खतरनाक सुपरस्टार नाया जैक्स इस समय Raw विमेंस डिवीजन की दूसरी सबसे बड़ी हील हैं। उनसे आगे सिर्फ रिया रिप्ली ही हैं। नाया इस समय ट्रिश स्ट्रेटस और ज़ोई स्टार्क से भी बड़ी हील स्टार हैं। देखा जाए तो WWE ने उन्हें बड़ा किरदार दे दिया है।

Ad

WWE Royal Rumble 2023 में आखिरी बार नज़र आई थीं Nia Jax

नाया जैक्स इससे पहले इसी साल WWE Royal Rumble 2023 में नज़र आई थीं। वो विमेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा बनी थीं। इस मुकाबले में उन्होंने 30वें नंबर के स्टार के रूप में एंट्री की थी। हालांकि, वो इस मैच में ज्यादा देर रुक नहीं पाईं और 11 विमेंस रेसलर्स ने मिलकर उन्हें एलिमिनेट कर दिया था। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में उन्होंने एक पार्ट-टाइमर स्टार के रूप में ही वापसी की थी।

नाया जैक्स अब फुल-टाइम स्टार के रूप में कंपनी ने वापस आ गई हैं। WWE ने उन्हें बजट कट्स के दौरान 4 नवंबर 2021 को रिलीज कर दिया गया था। हाल के समय में कई बार उनके रिटर्न को लेकर खबरें सामने आ रही थीं। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इस बार नाया जैक्स का WWE में रन किस तरह का रहता है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार वो एक बेहतर हील के रूप में नज़र आ सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications