WWE के ऐतिहासिक शो में मौजूदा चैंपियन के मेन इवेंट करने की अफवाहों के बीच आई अहम खबर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली से जुड़ी जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली से जुड़ी जानकारी सामने आई

Rhea Ripley: WWE में इस समय छह ऑस्ट्रेलियन सुपरस्टार्स हैं, जिनमें से एक नाम रिया रिप्ली (Rhea Ripley) का है। उन्होंने WrestleMania 39 में स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप को जीता था। इसके कुछ समय बाद उसे WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप का नाम दे दिया गया था।

वह जजमेंट डे की मेंबर हैं और उसकी वजह से ग्रुप काफी बड़ा नाम बन गया है। Elimination Chamber इवेंट अगले साल पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है। ऐसे में यह खबरें आ रही हैं कि वह इसके मेन इवेंट का हिस्सा हो सकती हैं। 7NEWS Adelaide के मुताबिक वह इस शो के मेन इवेंट का हिस्सा होंगी, जिसका अर्थ यह है कि वो तब तक चैंपियन रहेंगी। ऐसे में वह विमेंस वर्ल्ड टाइटल को एक Elimination Chamber मैच में भी डिफेंड कर सकती हैं।

इससे उलट Haus of Wrestling ने कहा कि Elimination Chamber से जुड़े प्लान अभी कन्फर्म नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया से आ रही जानकारी महज एक कयास है। Haus of Wrestling ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,

"रिया रिप्ली के अगले साल होने वाले Elimination Chamber को हेडलाइन करने से जुड़े कयास पर Haus of Wrestling को WWE के एक सोर्स ने बताया कि "रिया रिप्ली शो पर होंगी लेकिन मैच और उसकी स्थिति को क्रिएटिव ही तय करेगा।""

रिया रिप्ली इस समय कंपनी की टॉप स्टार्स में से एक हैं, इसलिए इस समय उनका Elimination Chamber 2024 को हेडलाइन करना चौंकाने वाली चीज़ नहीं होगी। 2018 में हुए WWE Super ShowDown के बाद यह WWE का ऑस्ट्रेलिया में पहला इवेंट होगा। एलन और कार्ली के साथ हुए इंटरव्यू में रिया ने इस टाइटल के हारने से जुड़ी बात पर अपने विचार व्यक्त किए थे।

WWE सुपरस्टार Rhea Ripley के लिए 2023 धमाकेदार रहा

रिया रिप्ली के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। पिछले साल 42वें नंबर पर रहीं रिया को इस साल Pro Wrestling Illustrated के द्वारा पहले नंबर पर स्थान मिला है। उन्होंने Stardom की गुलिया (Guilia) को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान प्राप्त किया है। रिया पिछले साल निकी A.S.H और लिव मॉर्गन के साथ काम कर रही थीं।

इस लिस्ट के शुरुआती 10 लोगों में दूसरा नाम बियांका ब्लेयर का है, जो पिछले पूरे साल चैंपियन थीं। बियांका ने इस हफ्ते हुए SmackDown के मेन इवेंट के दौरान वापसी की थी। उन्होंने डैमेज कंट्रोल के मेंबर्स से शार्लेट फ्लेयर को बचाया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now