Sonya Deville: WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल (Sonya Deville) इस समय चोट के कारण एक्शन से दूर हैं। फैंस उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं। आपको बता दें कि डेविल ACL इंजरी के चलते टीवी पर नज़र नहीं आ रही हैं। अमूमन इस चोट से ठीक होने में 6 से 9 महीने का समय लगता है। ऐसा लग रहा है कि डेविल को ठीक होने में इससे ज्यादा समय लग सकता है। हालिया रिपोर्ट में इस चीज़ का खुलासा देखने को मिला है। Fightful Select के शॉन रॉस सैप के अनुसार सोन्या डेविल अपनी चोट से धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। उन्होंने अपने हालिया Q&A सेशन के दौरान बताया कि डेविल अभी भी 9 से 10 महीने तक इन-रिंग एक्शन से दूर रह सकती हैं। यह काफी ज्यादा बुरी खबर है क्योंकि डेविल को चोटिल हुए लगभग 3 महीने हो गए हैं। इस रिपोर्ट के कारण साफ तौर पर लग रहा है कि डेविल की चोट गहरी है। अपने रिटर्न के लिए सोन्या को संभावित तौर पर पूरे एक साल का इंतजार ही करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि डेविल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और वो अपनी चोट के बारे में भी अपडेट्स देती रहती हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार Sonya Deville कब चोटिल हुई थीं?सोन्या डेविल ने 2015 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद से उन्होंने लगातार खुद को बेहतर किया और इस साल वो अपनी पहली चैंपियनशिप जीतने में सफल रहीं। उन्होंने 17 जुलाई 2023 को चेल्सी ग्रीन के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया। फैंस इस चीज़ को लेकर बहुत ज्यादा खुश थे। सोन्या डेविल और चेल्सी ग्रीन का टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। 28 जुलाई 2023 को SmackDown के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर के खिलाफ टैग टीम मैच के दौरान डेविल चोटिल हो गईं। इसी के चलते उन्हें टाइटल को छोड़ना पड़ा। ग्रीन ने चैंपियनशिप को नहीं छोड़ा और अपने लिए नई पार्टनर की तलाश की। उन्हें पाइपर निवेन का साथ मिला और अभी दोनों चैंपियंस के तौर पर नज़र आ रही हैं। देखना होगा कि सोन्या डेविल का WWE में दोबारा रिटर्न कब देखने को मिलता है। View this post on Instagram Instagram Post