WWE Crown Jewel 2023 के बाद Roman Reigns के भविष्य को लेकर हुआ अहम खुलासा, फैंस के लिए बुरी खबर?

..
WWE Crown Jewel में होगा बड़ा मुकाबला
WWE Crown Jewel में होगा बड़ा मुकाबला

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) भले ही प्रोग्रामिंग में बहुत ही कम दिखते हैं लेकिन पिछले तीन साल से भी ज़्यादा समय से वो कंपनी के टॉप पर मौजूद हैं। वो मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं। रोमन अब क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में वो अपना टाइटल डिफेंड करने वाले हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में सऊदी इवेंट के बाद WWE के द्वारा ट्राइबल चीफ के लिए बनाए गए प्लान्स के बारे में बताया गया है।

Ad

रोमन रेंस ने लगभग 2 साल पहले WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसके बाद से वो बहुत ही लिमिटेड डेट्स पर ही WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनते हैं। ट्राइबल चीफ की वापसी हमेशा ही जबरदस्त रहती है। फैंस भी उनकी स्टोरीलाइन के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं। हेड ऑफ द टेबल 4 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में एलए नाइट के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलए नाइट के खिलाफ होने वाला मैच रोमन रेंस का साल 2023 का आखिरी मुकाबला हो सकता है। Ringside News ने बताया कि रोमन रेंस Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद लंबा ब्रेक ले सकते हैं। यह फैंस के लिए बुरी खबर है। वो अब साल 2024 में ही इन-रिंग एक्शन में दिख सकते हैं लेकिन प्लान में बदलाव भी संभव है।

Ad

WWE दिग्गज ने Crown Jewel में होने वाले Roman Reigns vs LA Knight मैच के बारे में बात की

रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच होने वाले मैच की जबरदस्त हाइप बनी हुई है। एलए नाइट के पीछे फैंस का जबरदस्त सपोर्ट है। हाल ही में WWE हॉल ऑफ फेमर केविन नैश ने मैच की बुकिंग के बारे में कहा:

"मैं जितना संभव हो पाए, उतने गलत अंत के साथ इस मैच को बहुत अधिक प्रतिस्पर्धी बनाऊंगा। आप एलए नाइट के साथ वह कर सकते हैं, जो ब्रेट हार्ट ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ किया था। आप नाइट को टॉप में रखकर भी फिनिश कर सकते हैं जिसमें दोनों ही स्टार्स को बहुत मजबूत दिखाया जा सकता है। यह बिजनेस के लिए भी बढ़िया साबित हो सकता है।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications