'ऐसा लगता है कि जैसे Brock Lesnar को पीटा जा रहा है'- रेसलिंग दिग्गज ने WWE के खतरनाक रेसलर की बुकिंग पर उठाए सवाल 

जानिए WWE सुपरस्टार को लेकर क्यों दिया गया ऐसा बयान?
जानिए WWE सुपरस्टार को लेकर क्यों दिया गया ऐसा बयान?

Bron Breakker WWE Booking: रेसलिंग दिग्गज बिल एप्टर (Bill Apter) WWE सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) की बुकिंग पर खुश नज़र नहीं आए। ब्रेकर इस समय रेड ब्रांड में बवाल मचा रहे हैं। वो अपने दुश्मनों का बहुत बुरा हाल कर रहे हैं।

Ad

ब्रॉन ब्रेकर ने अपनी ताकत का जबरदस्त नजारा अभी तक पेश किया है। NXT में पहले उन्होंने धमाल मचाया। इसके बाद मेन रोस्टर में उनकी ताकत देखकर सभी हैरान हो गए हैं। अभी तक उन्हें कोई टक्कर नहीं दे पाया है।

कई लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि ब्रेकर मेन रोस्टर में पावरहाउस का काम करेंगे। उनकी हालिया बुकिंग से ऐसा नहीं लग रहा है। कंपनी में और भी ऐसे सुपरस्टार हैं जो उनकी तरह तबाही मचा सकते हैं। इल्या ड्रैगूनोव के साथ इस हफ्ते उनका मुकाबला हुआ था। इल्या ने उन्हें अच्छी टक्कर दी।

Sportskeeda UnSKripted पर बिल एप्टर ने ब्रॉन ब्रेकर की बुकिंग को लेकर कहा,

ये लोग ब्रॉन ब्रेकर के साथ क्या कर रहे हैं? सभी वीडियो और प्रोमो में वो पूरी तरह से मॉन्स्टर दिख रहे हैं। इल्या ड्रैगूनोव के खिलाफ उनका मुकाबला हुआ। लेकिन दोनों के साइज के हिसाब से कोई मतलब नहीं बनता था। उन्हें एक या दो बार मार पड़ती है। इसके बाद उनके साथ कुछ नहीं होता है। तब ऐसा लगता है कि जैसे ब्रॉक लैसनर को पीटा जा रहा है।

youtube-cover
Ad

WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉन ब्रेकर ने किया सभी को हैरान

ब्रेकर ने रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में इल्या ड्रैगूनोव के खिलाफ जीत हासिल की। मैच में रिकोशे ने भी उनके ऊपर अटैक किया था। बाद में बैकस्टेज ब्रेकर ने रिकोशे के ऊपर जानलेवा हमला किया। रिकोशे अभी काफी चर्चा में चल रहे हैं। वो बहुत जल्द कंपनी को अलविदा कह सकते हैं।

ब्रॉन ने रिकोशे की इतनी बुरी हालत कर दी कि उन्हें एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। इस दौरान उनकी मंगेतर समांथा इरविन भी थी। खैर एक बात तो तय है कि आने वाले समय में ब्रेकर को तगड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया जाएगा। देखना होगा इसकी असली शुरूआत कब से होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications