WWE में Brock Lesnar को हराने वालीं फीमेल रेसलर के नाम का खुलासा दिग्गज ने किया, सुनकर चौंक जाएंगे आप

Pankaj
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर आई प्रतिक्रिया

Brock Lesnar: दिग्गज जर्नलिस्ट बिल एप्टर (Bill Apter) ने इस बार WWE सुपरस्टार रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि रोंडा कैसे WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हरा सकती हैं। हालांकि ये बात उन्होंने मजाक में कही।

MMA में रोंडा राउजी और ब्रॉक लैसनर अच्छा काम कर चुके हैं। दोनों का अब WWE में भी बहुत बड़ा नाम हैं। पिछले कुछ सालों से दोनों ने कंपनी में अच्छा दबदबा बनाया है। Sportskeeda Wrestling पर एप्टर से पूछा गया था कि कौन-कौन लैसनर को हरा सकता है। इस पर उन्होंने कहा,

ये बात मैं पहले से कह रहा हूं कि कोई भी ब्रॉक लैसनर को हरा सकता है। हमें इस बारे में कुछ नहीं पता कि कौन क्या कर सकता है। लैसनर को हराने वाला गाय वो होगा जिसके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा होगा। उस रेसलर ने कभी अपने सपने मैं भी नहीं सोचा होगा। लैसनर को हराने वाला कोई मेल रेसलर नहीं हो सकता है, ये कोई फीमेल रेसलर भी हो सकती हैं। मेरे हिसाब से रोंडा राउजी। वो लैसनर को हरा सकती हैं।

पिछले साल का अंतिम महीना रोंडा राउजी के लिए सही नहीं रहा। 30 दिसंबर को हुए SmackDown के एपिसोड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। शार्लेट फ्लेयर ने वापसी कर उन्हें SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी। फ्लेयर ने राउजी को हराकर SmackDown विमेंस टाइटल अपने नाम किया था।

WWE Elimination Chamber में दिखेगा ब्रॉक लैसनर का जलवा

WrestleMania 39 में राउजी का बड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि उनका और शेना बैज़लर का मुकाबला डैमेज कंट्रोल के साथ होगा। WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए ये मैच होगा। हालांकि अभी तक ये मुकाबला कंफर्म नहीं हुआ है। आने वाले कुछ हफ्तों में इस मैच का बिल्डअप देखने को मिल सकता है। WWE ने जरूर कुछ अच्छा प्लान इसके लिए बनाया होगा।

WWE का अगला बड़ा इवेंट Elimination Chamber होगा। 18 फरवरी को इसका आयोजन होगा। ये शो इस बार कनाडा में आयोजित किया जा रहा है। इस शो में लैसनर का मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links