"WWE और AEW अपनी व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिए कुछ नया और बड़ा नहीं कर रहे हैं"

Enter caption

एरिक बिशफ का प्रोफेशनल रेसलिंग में बड़ा नाम है। WWE रॉ के वो जनरल मैनेजर रहे हैं। पिछले साल कुछ समय के लिए वो WWE स्मैकडाउन के एग्सक्यूटिव भी रहे थे। इस साल वो AEW में भी कई बार नजर आए।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

WWE और AEW को लेकर बड़ी बात

पहली बार जब AEW में एरिक बिशफ आए तो उन्होंने ऑरेंज कैसेडी और क्रिस जैरिको की डीबेट होस्ट की थी। दूसरी बार वो इनक सर्किल और एमजेएफ के साथ आए। WWE के लिए भी इससे पहले उन्होंने शानदार काम किया था। हाल ही में वो Everything Is के एपिसोड में नजर आए। WWE और AEW को लेकर एरिक बिशफ ने बात की। साथ ही बताया कि दोनों जगह अभी क्या गलत चल रहा है। एरिक बिशफ ने कहा,

मेरे हिसाब से कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। मेरे लिए ना तो AEW से कॉल आया और ना ही WWE से क्योंकि दोनों जगह मेरी एक ही चीज को लेकर आलोचना हुई थी। दोनों में से किसी भी जगह फैंस की बढ़ोत्तरी नहीं हुई। दोनों में से किसी ने कुछ अलग भी नहीं किया। ऑडियंस को बढ़ाने के लिए ना तो किसी ने कुछ बड़ा किया और ना ही कुछ नया किया। एक ही व्यूअरशिप में AEW लटका हुआ है। या तो फिक्स होता है या फिर इससे कम होता है। हमेशा एक ही व्यूअरशिप और इसके आस-पास चलती रहती है। WWE ने बड़ी मुश्किल से ऑयिसंस को बढ़ाया लेकिन अब उनकी ऑडियंस भी कम होती जा रही है।

एरिक बिशफ ने दोनों प्रमोसंश पर आरोप लगाए है। दोनों के लिए कहा है कि ऑडियंस को बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। एरिक बिशफ का प्रोफेशनल रेसलिंग में बड़ा नाम रहा है और उन्होंने कई अच्छी बातें पहले भी की है। लेकिन इस समय के हालात के देखते हुए उन्होंने सही कहा कि कोई कुछ नहीं कर रहा है।

कोरोना महामारी के बाद से दोनों प्रमोसंश की हालात खराब है। WWE ने तो कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया है। अभी तक नुकसान की भरपाई नहीं हुई है। एरिक बिशफ ने भी व्यूअरशिप को लेकर चिंता जताई है। इस समय WWE के लिए भी रेटिंग का सबसे बड़ा सवाल है। खासतौर पर रॉ का हाल काफी बुरा है।

ये भी पढ़ें:- अंडरटेकर ने WWE Survivor Series में भावुक होते हुए कहा अलविदा, विंस मैकमैहन समेत फैंस के छलके आंसू

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications