WWE Crown Jewel में Brock Lesnar के खिलाफ विवादित हार के बाद Bobby Lashley की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले को मिली हार
WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले को मिली हार

Bobby Lashley: WWE Crown Jewel 2022 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के बीच शानदार मैच हुआ। हालांकि जिस तरह इस मुकाबले का अंत हुआ वो खास नहीं था। फैंस भी ये देखकर गुस्से में आ गए होंगे। अच्छी बात है कि ब्रॉक लैसनर ने चालाकी दिखाकर इस मैच में जीत हासिल कर ली। मुकाबले के बाद गुस्से में लैश्ले दिखे और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

Ad

इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। दोनों ने अच्छा मैच भी दिया। बॉबी लैश्ले ने ब्रॉक लैसनर की हालत खराब कर दी थी। एक समय तो लगा कि लैसनर हार जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लैश्ले ने हर्ट लॉक में लैसनर को जकड़ लिया था। लैसनर ने बहुत कोशिश की लेकिन वो इसे तोड़ नहीं पाए।

लैसनर ने इसके बाद अनुभव दिखाया। उन्होंने टॉप रोप पर जंप मारकर लैश्ले को नीचे गिरा दिया। लैसनर इस दौरान लैश्ले के ऊपर थे। लैश्ले का कंधे जमीन पर लगा हुआ था। ये बात उन्हें पता नहीं चली क्योंकि उनका पूरा ध्यान हर्ट लॉक पर था। इसका फायदा लैसनर को मिला। रेफरी ने तीन काउंट कर दिया और लैसनर की जीत हो गई। इस तरह विवादित अंत इस मैच का देखने को मिला।

WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले ने दिया बड़ा बयान

मैच के बाद बॉबी लैश्ले ने बैकस्टेज इंटरव्यू में कहा,

मैं वहां पर मरने के लिए भी तैयार था। मेरे लिए कल और परसों कुछ नहीं था। मेरे लिए सिर्फ आज था। मेरे करियर का ये सबसे बड़ा चैलेंज था। मुझे ब्रॉक लैसनर को हराना था। कई सालों से लोग इसके बारे में बात कर रहे थे। मैं इस बार फेल हो गया। ये क्या हुआ, मैं फेल हो गया। क्या अब मुझे सब छोड़ देना चाहिए? गिव अप? मुझे क्या करना चाहिए? मैं जीत सकता था लेकिन अब क्या?

youtube-cover
Ad

इस इंटरव्यू में बॉबी लैश्ले की निराशा साफ देखने को मिली। मैच में हार के बाद भी वो गुस्से में थे। उन्होंने दोबारा लैसनर को हर्ट लॉक लगाया। लैसनर की हालत खराब हो गई थी। वैसे देखा जाए तो इस मैच में पूरी तरह लैश्ले का दबदबा रहा था। शुरूआत से ही उन्होंने लैसनर पर अटैक करना शुरू कर दिया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications