'कई WWE स्टार्स ने निकालने की कोशिश की'- 7 फुट 3 इंच के जायंट को लेकर बड़ा खुलासा

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार का बड़ा बयान आया सामने (Photo: WWE.com)

Bobby Lashley Reveled Big Thing About Omos: WWE में साल 2024 ओमोस (Omos) के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। लंबे समय से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। ऐसा लग रहा है कि ट्रिपल एच और उनकी टीम ने ओमोस के ऊपर ध्यान देना बंद कर दिया है। कंपनी में उनके भविष्य पर संदेह पैदा होने लग गए हैं। अब एक नई कहानी ओमोस को लेकर सामने आई है, जिससे पता चला है कि कई साल पहले उन्हें कई WWE सुपरस्टार्स ने निकालने की कोशिश की थी। पूर्व WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया है।

Ad

Lame Guys पॉडकास्ट पर बॉबी लैश्ले ने 7 फुट 3 इंच के ओमोस के टैलेंट को लेकर चर्चा की। उन्होंने साल 2022 में हुए WrestleMania फ्यूड को लेकर भी बयान दिया। इसके अलावा बॉबी ने खुलासा किया कि कई WWE सुपरस्टार्स ने उन्हें निकालने की कोशिश की क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर उन्हें जोर से मारा। उन्होंने कहा,

ओमोस जब पहली बार आए थे तो उन्हें नौकरी से निकालने की कोशिश की गई क्योंकि उन्होंने कई लोगों को चोट पहुंचाई थी। वो एक शानदार जायंट स्टार हैं। वो मुझे एक बच्चे जैसा महसूस कराते हैं। वो जब शुरूआत में आए तो कुछ लोगों के साथ रेसलिंग कर रहे थे। उन लोगों ने उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की। वो सभी ओमोस के ऊपर चिल्ला रहे थे। उन्हें नौकरी से निकालने की पूरी कोशिश की जा रही थी। उन्होंने कुछ लोगों को ज्यादा जोर से मार दिया था। बाद में मैंने उनके साथ काम करने का फैसला लिया। मैं समझ सकता था कि वो कहां से आए हैं। मेरी मानसिकता उनके लिए बहुत अच्छी थी।
Ad

WWE WrestleMania 40 में बड़े मुकाबले का हिस्सा थे ओमोस

ओमोस अंतिम बार WrestleMania 40 में नज़र आए थे। नाईट 1 में हुए आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच का हिस्सा वो थे। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन मई 2023 के बाद से ओमोस ने WWE रिंग में सिंगल्स मुकाबला नहीं लड़ा है। उन्हें Backlash में सैथ रॉलिंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। WWE रिंग में ओमोस की वापसी कब होगी इसके बारे में कुछ पता नहीं है। ना ही इस बारे में कोई बड़ा अपडेट सामने आया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications