WWE स्मैकडाउन(SmackDown) के बाद इस बार 205 लाइव का शानदार शो हुआ। WWE का ये शो एक्शन पैक्ड रहा। काफी अच्छे मैच इस शो में हुए। वहीं इससे पहले WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का शो भी जबरदस्त रहा था। यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को लगभग 20 फुट की ऊंचाई से फेंका, फेमस सुपरस्टार ने की चौंकाने वाली वापसीWWE में भारतीय सुपरस्टार्स का जलवाभारतीय WWE फैंस के लिए एक गर्व की बात सामने इस बार शो से आई है। दरअसल इस शो में भारतीय WWE सुपरस्टार्स समीर और सुनील सिंह भी एक्शऩ में नजर आए। बॉलीवुड बॉयज नाम से इनकी टैग टीम जोड़ी है। इस बार मेन इवेंट में बॉलीवुड बॉयज का मुकाबला हुआ। और ये काफी अच्छी बात रही। बॉलीवुड बॉयर और आरिया डवारी का मुकाबला कर्ट सेटेलियन और एवर-राइस के साथ हुआ। मेन इवेंट में ये मैच हुआ। ये मैच काफी लंबा चला और सभी सुपरस्टार्स ने शानदार एक्शन से भरपूर मैच सामने रखा। हालांकि अंत में बॉलीवुड बॉयज और डवारी की हार हुई। लेकिन समीर सिंह और सुनील सिंह ने जबरदस्त मैच दिया। मेन इवेंट में पहली बार इनका मैच हुआ है। इस बात को लेकर ट्विटर पर इन्होंने अपनी बात रखी। और इस बार पर गर्व महसूस किया।ये भी पढ़ें:- WWE को साल के आखिरी दिन मिला नया चैंपियन, रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फेमस सुपरस्टार की पट्टियों के साथ फोटो आई सामनेOn a personal note: tonight we worked our very first main event on #205Live, something we’re really proud of. The slow grind. We embrace it.— Bollywood Boyz (@BollywoodBoyz) January 2, 2021समीर सिंह और सुनील सिंह ने कुछ समय पहले ही 205 लाइव में बॉलीवुड बॉयज नाम से डेब्यू किया था। इसके बाद इन्होंने पूरे रोस्टर को धमकी दी थी। इससे पहले भी इनके कई अच्छे मैच फैंस को देखने को मिले थे। लेकिन इस बार मेन इवेंट में पहली बार इनका मैच हुआ। और जिस तरह का पुश इन्हें दिया गया तो इन दोनों सुपरस्टार्स ने अच्छा काम भी किया। अगर इस मैच में इनकी जीत हो जाती तो और भी अच्छा सभी को लगता। फिलहाल ये खुशी की बात है कि दोनों पहली बार मेन इवेंट का हिस्सा बने। ट्विटर पर भी ये ही बात इन्होंने लिखी है और खुशी जाहिर की है। भारतीय फैंस के लिए भी ये काफी अच्छी बात है। भारत में इन दोनों सुपरस्टार्स का बड़ा नाम है। WWE रिंग में ये दोनों इस समय शानदार अंदाज में परचम अपना लहरा रहे हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।