भारत में WWE दिग्गज अंडरटेकर (Undertaker) की फैन फॉलोविंग जबरदस्त है। साल 1996 में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी आई थी। इस मूवी में अंडरटेकर का कैरेक्टर नजर आया था। मूवी के अंदर अंडरटेकर को अक्षय कुमार ने फाइट में मात दी थी। इस मूवी ने अब 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस चीज को लेकर अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक मजेदार मीम्स शेयर किया।ये भी पढ़ें:-Hell in a Cell में होगा रोमन रेंस का खतरनाक मैच, WWE लैजेंड के खिलाफ डिफेंड करेंगे अपनी चैंपियनशिपA hilarious note to mark 25 years to the release of #KhiladiyonKaKhiladi tomorrow! A fun fact though: it was wrestler Brian Lee who played The Undertaker in the film 😊 pic.twitter.com/w7J5z3QGBQ— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 13, 2021WWE इंडिया ने भी शानदार ट्वीट कियादरअसल इस मूवी में WWE दिग्गज अंडरटेकर के कैरेक्टर को ब्रायन ली ने शानदार तरीके से निभाया था। WWE इंडिया ने भी एक क्लिप इस मूवी की पोस्ट की।ये भी पढ़ें:-WWE ने रोमन रेंस के खतरनाक मैच का ऐलान किया, भारतीय सुपरस्टार का कंधा टूटा, जॉन सीना ने मचाया धमालKING OF ACTION #AkshayKumarVs Undertaker Impersonator (#BrianLee)pic.twitter.com/06e8Oc2Qch— Akshayvanshi Sayantan (@AkshayK24x7) June 13, 2021अक्षय कुमार ने रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और ट्रिपल एच के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की। अक्षय कुमार ने लिखा कि जिसने अंडरटेकर को हराया वो अपना हाथ खड़ा करें। अंडरटेकर का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। 1990 में उन्होंने WWE में डेब्यू किया था और इसके तीन दशक तक उन्होंने जबरदस्त नाम कमाया।ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज जॉन सीना ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की तस्वीर पोस्ट कर मचाया धमालअंडरटेकर के खिलाफ कुछ ही ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने क्लीन जीत हासिल की थी। लैसनर ने WrestleMania में टेकर को हराकर उनकी स्ट्रीक तोड़ी थी। अंडरटेकर और ट्रिपल एच की राइवलरी भी हमेशा शानदार रही और उन्होंने भी जीत हासिल की। रोमन रेंस ने भी WrestleMania में टेकर को हराया था। अक्षय कुमार ने भी अब अपने आप को इस लिस्ट में शामिल कर लिया। उन्होंने जो मीम्स शेयर किया वो बहुत ही जबरदस्त है और फैंस इसमें अनोखे कमेंट्स भी लिख रहे हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!