बूगीमैन(Boogeyman) को सबसे डरावना WWE रेसलर कहा जाता है।WWE में रेसलिंग किए हुए उन्हें कई साल हो गए हैं लेकिन वो कभी-कभी नजर आ जाते हैं। WWE में उन्होंने कई ऐसे काम किए है जो फैंस के जेहन में आज भी बसे हुए है।WWE रॉयल रंबल(Royal Rumble0 2021 में उन्होंने अपनी एंट्री के संकेत इस बार दिए है। अगर ऐसा होता है तो फिर फैंस को मजा आ जाएगा।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के ऊपर हए खतरनाक अटैक से WWE को हुआ जबरदस्त फायदा, Royal Rumble से पहले मिली बड़ी राहतWWE दिग्गज बूगीमैन ने अपनी वापसी को टीज कियाबूगीमैन ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। WWE ने अपने फैंस से पूछा था कि वो इस बार Royal Rumble में किस सैलिब्रिटी को देखना चाहते हैं। बूगीमैन ने इस पोस्ट को शेयर कर इस बार अपनी एंट्री को टीज किया है। pic.twitter.com/QcMA2iLC0o— BOOGEYMAN (@realboogey) January 25, 2021Royal Rumble एक ऐसा इवेंट में जिसे देखने के लिए साल भर फैंस इंतजार करते हैं। कई दिग्गजों की सरप्राइज एंट्री इसमें होती है। फैंस को अपने फेवरेट सुपरस्टार्स देखने का मौका मिलता है। बूगीमैन भी इसमें से एक हैं। फैंस हमेशा उन्हें पुराने अंदाज में देखना चाहते हैं। विंस मैकमैहन के लिए वो खास सुपरस्टार हमेशा से रहे हैं क्योंकि उनका कैरेक्टर विंस को बहुत पसंद आता था।ये भी पढ़ें:- 33 साल के फेमस सुपरस्टार की निकली भड़ास, कहा- अंडरटेकर को जेल जाना चाहिएबूगीमैन WWE में 25 जनवरी 2015 को रॉयल रम्बल मैच में नजर आए थे। ये मैच काफी खास हुआ था। बूगीमैन ने 7वें सुपरस्टार के रूप में रिंग में एंट्री की थी। और उस समय रिंग में ब्रे वायट मौजूद थे लेकिन ब्रे वायट ने जल्द ही उनको एलिमिनेट कर दिया। वो सिर्फ 47 सेकेंड तक ही रिंग में टिक पाए थे। बूगीमैन 2005 से 2007 के बीच स्मैकडाउन का काफी अहम हिस्सा थे। वो उस समय अपने चरम पर थे। साल 2009 में उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया गया। फिलहाल वो WWE के साथ लैजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट पर हैं।इस बार Royal Rumble में अगर बूगीमैन एंट्री करते हैं तो फैंस के लिए ये बड़ा सरप्राइज होगा। फैंस चाहते हैं कि वो रंबल मैच में आकर कुछ बवाल करें। बूगीमैन का कैरेक्टर WWE में हमेशा से सभी का पसंदीदा रहा है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।