इस समय WWE में एक खास स्टोरीलाइन ब्रॉन स्ट्रोमैन(Braun Strowman) और शेन मैकमैहन(Shane McMahon) के बीच चल रही है। रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 को भी अब सिर्फ एक महीना बचा हुआ है और ऐसा लग रहा है कि इन दोनों दिग्गजों का मैच इस इवेंट होगा। इस हफ्ते WWE रॉ(Raw) में शेन मैकमैहन ने ब्रॉन स्ट्रोमैन का काफी मजाक बनाया और इसके बाद स्ट्रोमैन ने उन्हें वार्निंग दी है। WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन ने दी शेन मैकमैहन को धमकीदरअसल पिछले हफ्ते WWE Raw में शेन मैकमैहन ने एडम पीयर्स को ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ टैग टीम मैच में डाल दिया था। इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन काफी गुस्सा हो गए थे और उनका गुस्सा तब ज्यादा बढ़ गया जब पीयर्स की वजह से हार हो गई थी। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने इसके बाद पीयर्स के ऊपर भी गुस्सा निकाला था।Raw में इस हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन ने शेन मैकमैहन पर आरोप लगाया और कहा कि वो उनका मजाक बना रहे हैं। स्ट्रोमैन ने शेन मैकमैहन को रिंग में बुलाया और उनसे माफी मांगने को कहा। शेन मैकमैहन इसके बाद रिंग में आए और उन्होंने स्ट्रोमैन से माफी मांग ली कहकर वहां से चले गए थे। इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन का गुस्सा और भी बढ़ गया था। ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 को लेकर पूरी जानकारी: कब और कहां होगा आयोजन, शो में WWE फैंस होंगे मौजूदRaw के बीच में ही शेन मैकमैहन का सैगमेंट हुआ और फिर ब्रॉन स्ट्रोमैन भी आए। अचानक शेन मैकमैहन का माइक काम करना बंद हो गया था और वो रिंग से चले गए थे।रैंप पर जाकर शेन ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को काफी उलझाया। शेन एंट्री रैंप पर चले गए और उन्होंने स्ट्रोमैन को शब्दों में उलझाना शुरू कर दिया है। शेन मैकमैहन बुरी तरह से ब्रॉन स्ट्रोमैन का मजाक बना रहे हैं। स्ट्रोमैन का सब्र टूट गया और वो शेन मैकमैहन के पीछे भाग गए। स्ट्रोमैन को ऐसा लगा कि शेन कार में बैठकर चले गए हैं और वो भी वहां से निकल गए। हालांकि शेन वहीं पर मौजूद थे।शेन मैकमैहन और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच जो सैगमेंट हुआ था उसे निगेटिव रिएक्शन सोशल मीडिया पर मिला था। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने भी बाद में शेन मैकमैहन को ट्वीट के जरिए धमकी दी है।You know @shanemcmahon I would make you eat your words for wasting my time ... but I think I’d rather shove my first DOWN YOUR THROAT!!! NO ONE calls me stupid!!!!— Braun Strowman (@BraunStrowman) March 9, 2021यहां से अब एक बात तय हो गई है कि WrestleMania 37 के लिए शेन मैकमैहन और ब्रॉन स्ट्रोमैन के मैच को बिल्ड किया जा रहा है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।