Braun Strowman Hints Retirement: WWE द्वारा ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) को रिलीज करना चौंकाने वाली चीज थी। वो कुछ समय पहले तक जेकब फाटू (Jacob Fatu) के साथ एक अहम स्टोरी का हिस्सा थे और अब उन्हें अचानक रिलीज करना फैंस को हैरानी में डाल गया है। अब ब्रॉन स्ट्रोमैन ने इशारों-इशारों में अपने भविष्य को लेकर अहम मैसेज दिया है।
पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन समेत कई सारे सुपरवसर्स को हाल ही में रिलीज किया गया है। यह पहला मौका नहीं है, जब स्ट्रोमैन के साथ ऐसा कुछ हुआ है। इसके पहले 2021 में WWE से उनका पत्ता कट गया था। उन्हें सिंतबर 2022 में दोबारा साइन किया गया था लेकिन उनका यह दूसरा रन कई सारी चोट से भरा हुआ था। अपने दूसरे रन के दौरान उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन और जेकब फाटू जैसे स्टार्स को आगे लाने में मदद की।
फैंस की तरह ही ब्रॉन स्ट्रोमैन भी संभावित तौर पर अपने रिलीज से हैरान रह गए। रिलीज होने की खबर आने के कुछ समय बाद ब्रॉन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की, जहां वो यॉट में बैठे हुए हैं। उन्होंने कैप्शन द्वारा संकेत दिए कि वो शायद रिटायर हो सकते हैं। अभी यह चीज क्लियर नहीं है कि रेसलिंग करियर खत्म करने के बारे में बात कर रहे हैं, या उनका इशारा किसी दूसरी ओर है।
"मैं शायद यहां रिटायर हो जाऊं।"
आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं:
क्या WWE से रिलीज के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन को अपने करियर को खत्म करना चाहिए?
ब्रॉन स्ट्रोमैन को भले ही WWE द्वारा दो बार रिलीज किया गया है लेकिन उनका रन अच्छा रहा है। वो बेहद सफल रहे हैं। WWE ने जब उन्हें पिछली बार रिलीज किया था, तो उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर चुनिंदा मैच लड़े थे। ब्रॉन अभी 41 साल के है और उनके पास रेसलिंग में कुछ साल बचे हैं। इसी वजह से उन्हें अभी रिटायर नहीं होना चाहिए। वो दोबारा इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम कर सकते हैं और यहां डॉमिनेट कर सकते हैं। उनका AEW से जुड़ना अच्छा फैसला होगा। टोनी खान के प्रमोशन में जायंट स्टार्स की कमी है और इसे ब्रॉन पूरा कर सकते हैं।