WWE Crown Jewel 2022 के लिए Braun Strowman के संभावित प्रतिद्वंदी का नाम सामने आया

Pankaj
WWE Crown Jewel में ब्रॉन स्ट्रोमैन का मैच किसके साथ होगा?
WWE Crown Jewel में ब्रॉन स्ट्रोमैन का मैच किसके साथ होगा?

Braun Strowman: WWE Crown Jewel 2022 में ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) भी बवाल मचाते हुए नज़र आएंगे। स्ट्रोमैन और ओमोस (Omos) का बिल्डअप इस समय चल रहा है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में होने वाले इवेंट का हिस्सा ओमोस भी होंगे। ऑफिशियल तौर पर ओमोस रॉ (Raw) का हिस्सा है लेकिन पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में वो नज़र आए थे।

WWE Crown Jewel 2022 में ब्रॉन स्ट्रोमैन और ओमोस के बीच हो सकता है तगड़ा मुकाबला

ओमोस अपने मैनेजर MVP के साथ SmackDown में दिखे थे। क्राउड के बीच से उन्होंने स्ट्रोमैन को कड़ी नज़रों से देखा था। WWE ने इस बात के पहले से संकेत दे दिए थे कि दोनों के बीच मुकाबला होगा। अब MVP ने अंत में अपने क्लाइंट की तरफ से स्ट्रोमैन को चैलेंज किया है।

PW Insider की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार ओमोस और MVP आगे से दोनों ब्रांड्स में नज़र आएंगे। ब्लू ब्रांड में ओमोस को मूव नहीं किया जाएगा। प्लान के मुताबिक सिर्फ WWE Crown Jewel 2022 में ओमोस का मुकाबला स्ट्रोमैन के साथ होगा।

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है। WWE Crown Jewel 2022 में दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है। पहली बार ओमोस को उनके हिसाब से तगड़ा प्रतिद्वंदी मिलेगा। वैसे जब से ट्रिपल एच ने कंपनी की जिम्मेदारी ली है तब से ओमोस का पुश खत्म हो गया है। पिछले कुछ समय से लोकल रेसलर्स के साथ ही वो लड़ रहे हैं और किसी खास स्टोरीलाइन में भी वो नज़र नहीं आए।

ओमोस के लिए WWE Raw में भी कोई प्लान इस समय नहीं है। Crown Jewel 2022 के बाद ओमोस के लिए क्या प्लान होगा ये भी देखना होगा। वापसी के बाद से स्ट्रोमैन भी किसी खास स्टोरीलाइन में नज़र नहीं आए है। खैर Crown Jewel 2022 के लिए जल्द ही ओमोस और स्ट्रोमैन के मैच का ऐलान किया जाएगा। सभी की नजरें इस मैच पर टिकी होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links