Braun Strowman Reacts: WWE ने बहुत सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया है, जिनमें सबसे चौंकाने वाला नाम ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) का रहा। उन्हें लेकर कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है। दूसरी बार WWE ने उन्हें रिलीज किया है। ये मामला बहुत लोगों को समझ नहीं आया होगा। स्ट्रोमैन भी इस खबर के बाद काफी दुखी होंगी। उनकी अब पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।
WWE ने इससे पहले 2021 में ब्रॉन स्ट्रोमैन को रिलीज किया था। 2022 में उनकी दोबारा वापसी हो गई थी। उनका कंपनी में पहला रन शानदार रहा था। कुछ बड़े टाइटल भी उन्होंंने हासिल किए। गोल्डबर्ग को हराकर उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी जीती थी। रोमन रेंस के साथ भी उनकी गजब की राइवलरी रही थी। दूसरे रन में भी उन्होंने सभी को प्रभावित किया। ब्रॉन्सन रीड और जेकब फाटू के खिलाफ उनकी दुश्मनी गजब की रही। WWE WrestleMania 41 का हिस्सा वो नहीं बन पाए थे।
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने अपने रिलीज पर प्रतिक्रिया देते हुए खास संदेश भेजा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ड्रिंक की तस्वीर पोस्ट की। हालांकि, उन्होंने कोई विचार व्यक्त नहीं किया। उनकी इस पोस्ट से संकेत मिल रहा है कि अब वो ब्रेक पर जा रहे हैं।
पूर्व WWE स्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन का अगला कदम क्या होगा?
ब्रॉन स्ट्रोमैन के पास अनुभव की बिल्कुल भी कमी नहीं है। WWE में दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी। फैंस ने भी उनका एक्शन खूब पसंद किया। हालांकि, अब उनका जलवा देखने को नहीं मिलेगा। वैसे स्ट्रोमैन किसी अन्य कंपनी में भी रूख कर सकते हैं। उन्हें अच्छा पैसा मिल सकता है। AEW का हिस्सा वो बन सकते हैं। टोनी खानी की नजरें जरूर उनके ऊपर होंगी। स्ट्रोमैन ने रेसलिंग की दुनिया में अपना बढ़िया नाम बना लिया है। उन्होंने हमेशा अपनी फीजिक पर भी काम किया। स्ट्रोमैन हार मानने वालों में से नहीं हैं। वो बहुत जल्द अपने अगले कदम का खुलासा कर सकते हैं। वैसे WWE ने उन्हें बाहर कर गलत काम किया है। स्ट्रोमैन ने अपने बल पर कंपनी को बहुत ज्यादा सफलता दिलाई है। उनके फैंस भी इस चीज से बहुत आहत हुए होंगे। सोशल मीडिया पर उनका गु्स्सा दिख सकता है।