पिछले कुछ समय से WWE रॉ और स्मैकडाउन में टॉप के सुपरस्टार्स नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन अब एक अच्छी खबर ये है कि पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन द फीन्ड ब्रे वायट इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन में वापसी करेंगे। WWE मनी इन द बैंक पिछले महीने हुआ था। और तब से ब्रे वायट WWE में नजर नहीं आए। ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ ब्रे वायट का मैच पिछले महीने हुआ था। इस मैच में ब्रे वायट की हार हो गई थी। तभी से वो नजर नहीं आए। हालांकि कहा ये गया था कि अभी उनके घर में नन्हा मेहमान आया है, जिस वजह से वो टीवी से दूर हैं। ये भी पढ़ें:6 साल बाद रिंग में वापसी करने वाले ऐज के दोस्त पर हुआ घातक हमला, WWE दिग्गज ने दिया धोखाइस हफ्ते WWE स्मैकडाउन में फायरफ्लाई फनहाउस सैगमेंट में ब्रे वायट की वापसी होगी। और ये काफी अच्छी बात है। अब ये देखने वाली बात होगी कि ब्रे वायट वापसी के बाद क्या करते हैं।This Friday...'The Firefly Fun House' returns to Friday Night SmackDown! pic.twitter.com/8udVPlu04G— WWE on FOX (@WWEonFOX) June 16, 2020WWE में ब्रे वायटपिछले साल ब्रे वायट ने अपनी नए कैरेक्टर के साथ WWE में वापसी की थी। उनके नए कैरेक्टर का नाम द फीन्ड हैं। ब्रे वायट को इस गिमिक से बहुत ज्यादा सफलता मिली। फैंस का काफी अच्छा समर्थन ब्रे वायट को इसके बाद मिला। इस साल WWE रेसलमेनिया में द फीन्ड ने दिग्गज जॉन सीना को हराया था। इसके बाद उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। दोनों के बीच मैच हुआ था। हालांकि यहां पर ब्रे वायट की हार हो गई थी।ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच दुश्मनी खत्म नहीं हुई है। इस हफ्ते अब ब्रे वायट वापसी करने वाले हैं। और हो सकता है कि ब्रॉन स्ट्रोमैन को फिर से चैलेंज करें। अगर ऐसा होता है तो फिर समरस्लैम के लिए एक बड़े मैच का बिल्डअप यहां देखने को मिल सकता है।Thanks to @bakingjason , I fear not the Apocalypse. I’ve spent my whole life preparing for a Mad Max society. So bring it. #Xibalba pic.twitter.com/mvvUKSI8lS— Bray Wyatt (@WWEBrayWyatt) May 21, 2020ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो WWE छोड़ सकते हैं