द फीन्ड अपना यूनिवर्सल टाइटल रॉयल रंबल पीपीवी में डेनियल ब्रायन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। पिछले कुछ महीनों से इनके बीच जबरदस्त फ्यूड चल रही है। पिछले पीपीवी में ब्रे वायट का मैच द मिज के खिलाफ था। लेकिन ब्रे वायट अपने कैरेक्टर में इस मैच में नजर नहीं आए थे। फीन्ड ने अब डेनियल ब्रायन को लेकर बड़ी बात कह दी है। यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स LIVE- 10 जनवरी, 2020HE just wanted you to remember, @WWEDanielBryan?Don't you remember? #SmackDown @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/AnC8EPF6PY— WWE (@WWE) January 11, 2020इस हफ्ते स्मैकडाउन में ब्रे की वापसी फनहाउस सैगमेंट में हुई, जहां उन्होंने बताया कि द फीन्ड क्यों पूर्व WWE चैंपियन को टारगेट कर रहा है। ब्रे वायट ने बताया कि फीन्ड ने पिछले साल सर्वाइवर सीरीज में डेनियल ब्रायन का क्या हाल किया था, ये सभी को पता है। इसके बाद यूनिवर्सल चैंपियन ने कहा कि कुछ ही पहले फीन्ड ने डेनियल की मूंछे निकाल कर उनका लुक बदल दिया। तो अब फीन्ड का ये जुनून हैं कि वो रॉयल रंबल तक डेनियल ब्रायन को परेशान करे। Ramblin' Rabbit tries to let @WWEDanielBryan in on a secret... but @WWEBrayWyatt reminds the WWE Universe that "snitches get stitches."#SmackDown pic.twitter.com/xvI3qmRakz— WWE (@WWE) January 11, 2020फीन्ड लगातार डेनियल ब्रायन पर हमला कर रहे हैं। रॉयल रंबल को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में इनकी स्टोरीलाइन काफी जबरदस्त हो रही है। डेनियल ब्रायन ने भी अपने किरदार में बदलाव कर लिया है। रॉयल रंबल में फीन्ड की हार भी हो सकती है। क्योंकि डेनियल ब्रायन को फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है।