पिछले एक महीने से WWE सुपरस्टार ब्रे वायट का सफर रोलर कोस्टर की तरह चल रहा है। फायफ्लाई फन हाउस के छोटे एपिसोड में अब ब्रे वायट ने ये संकेत दिया है कि अगले हफ्ते कोई नया मेंबर फनहाउस ज्वाइन करेगा। पिछले एक महीने से WWE स्मैकडाउन में सभी स्टोरीलाइन बदल सी गई है। ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड की फ्यूड में एलेक्सा ब्लिस भी शामिल थीं। ब्रॉन स्ट्रोमैन और एलेक्सा ब्लिस काफी अच्छे दोस्त हैं। WWE समरस्लैम से पहले फीन्ड ने एलेक्सा पर एक बार हमला किया था और एक बार ब्रॉन स्ट्रोमैन ने किया था। सभी को लगा था कि एलेक्सा ब्लिस का समरस्लैम में बड़ा रोल होगा लेकिन उनका कुछ प्रयोग ही नहीं हुआ।Who is coming to the Firefly Fun House? #SmackDown pic.twitter.com/uvjDQFBhEM— WWE on FOX (@WWEonFOX) September 5, 2020ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैंअगले हफ्ते WWE स्मैकडाउन में मिलेगा सरप्राइजसमरस्लैम में ब्रे वायट यूनिवर्सल चैंपियन बन गए लेकिन इसके एक हफ्ते बाद पेबैक में फिर वो इसे हार गए थे। रोमन रेंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए हैं। पिछले कुछ हफ्तों से एलेक्सा ब्लिस का अलग रोल नजर आया है। ऐसा लग रहा है कि वो फीन्ड के साथ हैं भी और नहीं भी। निकी क्रॉस के साथ पहले संबंध खराब हो गए थे लेकिन अब सही हो गए है।Forgiveness. You love to see it.#SmackDown @AlexaBliss_WWE @NikkiCrossWWE pic.twitter.com/RFFH2u3egP— WWE Universe (@WWEUniverse) September 5, 2020निकी क्रॉस इस हफ्ते एलेक्सा से मिलने के बाद काफी खुश नजर आईं। कैमरा जब इसके बाद पैन किया गया था तो वहां पर किसी चीज के साथ रेम्बलिंग रैबिट भी नजर आया था। जिसके बाद ये फिर से चर्चा में आ गए हैं। ब्रे वायट हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया करने के लिए लगे रहते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि अगले हफ्ते क्या एलेक्सा ब्लिस फायरफ्लाई फन हाउस ज्वाइन करेंगी। या फिर WWE कुछ और बड़ा सरप्राइज प्लान करेगा। अब सबूत के तौर पर देखा जाए एलेक्स ब्लिस का नया कैरेक्टर अब सामने आने वाला है। अगले हफ्ते ब्रे वायट कुछ ना कुछ नया ट्विस्ट लाने वाले हैं। शायद आगे ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन की फ्यूड जारी रह सकती है। इसमें फिर नया कैरेक्टर एलेक्सा ब्लिस का सामने आ सकता है। ब्रे वायट ने ये ऐलान कर अब फैंस को नया झटका दे दिया है। अगले हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पूरे WWE यूनिवर्स को अब अगले हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड का इंतजार है। कुछ नया यहां देखने को मिलेगा।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- 4 सितंबर 2020