# एलिस्टर ब्लैक
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e12b-15588398782787-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e12b-15588398782787-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e12b-15588398782787-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e12b-15588398782787-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e12b-15588398782787-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e12b-15588398782787-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e12b-15588398782787-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/9e12b-15588398782787-800.jpg 1920w)
एलिस्टर ब्लैक पूर्व NXT चैंपियन हैं और फरवरी 2019 में ही उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ। एक दशक से अधिक समय इंडिपेंडेंट सर्किट में बिताने के बाद WWE से उन्हें जुड़ने का मौका मिला था।
रैसलिंग की दुनिया में वो कई बड़े टाइटल अपने नाम कर चुके हैं। मौजूदा रोस्टर में वो WWE के सबसे टैलेंटेड रैसलर्स में से एक हैं। दिन बीत रहे हैं और ब्लैक खुद को एक फ्यूचर चैंपियन बनाने की तैयारियों में भी लगे हैं।
चीजों को और भी अधिक दिलचस्प बनाने के लिए एलिस्टर ब्लैक और ब्रॉक लैसनर मैच कोई बुरा आइडिया नहीं है। ब्लैक उभरते हुए सितारे हैं और द बीस्ट के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।
एक ऐसा मैच जिसे दुनिया भर से लोकप्रियता हासिल हो सकती है और WWE के लिए यही लोकप्रियता व्यूअरशिप के मामले में अच्छी साबित भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: WWE के पाँच सबसे खतरनाक मूव्स