ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) की दुश्मनी हर एक फैन को जरूर याद होगी। दोनों WWE स्टार्स ने मिलकर जबरदस्त काम किया है और कई यादगार मैच दिए हैं। उनके बीच दुश्मनी हमेशा ही खास रही है। कई बार स्टोरीलाइन के दौरान उनके बीच लड़ाई और ब्रॉल हुए हैं। WWE रॉ (Raw) के एक एपिसोड में लैसनर ने रॉलिंस की बुरी हालत कर दी थी।WWE Raw में ब्रॉक लैसनर ने सैथ रॉलिंस का किया था बुरा हाल29 जुलाई 2019 को WWE Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस और डॉल्फ ज़िगलर के बीच मैच देखने को मिला था। यह मैच काफी अच्छे तरीके से आगे बढ़ रहा था लेकिन अचानक से ब्रॉक लैसनर का थीम सॉन्ग बजा। उन्होंने एंट्री की और मैच में इंटरफेयर करते हुए सैथ रॉलिंस पर हमला किया। इस मैच का अंत DQ से हुआ।OH. NO. @BrockLesnar has arrived and is laying WASTE to @WWERollins on #RAW! @HeymanHustle pic.twitter.com/vugggSx7Ln— WWE (@WWE) July 30, 2019ब्रॉक लैसनर ने सैथ पर हमला करने के बाद उनपर दो जर्मन सुप्लेक्स लगाए। उन्होंने इस दौरान रिंगसाइड पर रॉलिंस को बैरिकेड पर फेंका। WWE दिग्गज ने द किंग स्लेयर को उठाकर रिंग पोस्ट पर पटक दिया। सैथ रॉलिंस की काफी बुरी हालत हो गई थी। रिंग में लैसनर ने चेयर लगाई और सैथ को चेयर पर पटकते हुए 3 बार F5 लगाया।बाद में पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर को रोका और उन्हें समझाया। इस सैगमेंट का अंत हो गया लेकिन फिर बैकस्टेज सैथ रॉलिंस को एम्ब्युलेंस में ले जा रहे थे। इस दौरान रोमन रेंस ने आकर भी उन्हें चेक करने की कोशिश की और बैकी लिंच भी वहीं मौजूद थीं। OC मिलकर द उसोज़ पर हमला कर रहे थे और रोमन रेंस ने अपने भाइयों को बचने की कोशिश की।समोआ जो ने आकर रोमन पर हमला कर दिया। रेफरी ने आकर उन्हें अलग किया और फिर कैमरा एम्ब्युलेंस की ओर गया। सैथ को एम्बुलेंस में डाला गया लेकिन ब्रॉक लैसनर वहां भी आ गए और उन्होंने एम्बुलेंस को रोका। उन्होंने सैथ रॉलिंस को नीचे फेंक दिया और इस दौरान द बीस्टस्लेयर काफी खराब हालत में थे।NO. The ambush hasn't stopped and @BrockLesnar is continuing to destroy @WWERollins backstage on #RAW. @HeymanHustle pic.twitter.com/F5dsNlfT7x— WWE (@WWE) July 30, 2019WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने उन्हें स्ट्रेचर पर से फेंका। उन्होंने रॉलिंस को उठाया और F5 लगाया। सैथ रॉलिंस काफी खराब स्थिति में दिखाई दिए और लैसनर का पलड़ा भारी रहा। इस एपिसोड के दौरान ब्रॉक लैसनर ने सैथ रॉलिंस को बुरी तरह चोटिल कर दिया था। इसी वजह से स्टोरीलाइन खास और रोचक बनी थी।