Brock Lesnar WWE Future: WWE SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से WWE टीवी पर अभी तक वो नज़र नहीं आए हैं। लगातार उनकी वापसी को लेकर अफवाहें और अटकलें सामने आती रहती हैं। लैसनर की एंट्री को लेकर कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक भी पब्लिक के बीच बहुत कम दिखाई देते हैं। हालांकि, अगर हालिया रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो उन्होंने दो शब्दों के संदेश के साथ अपनी चुप्पी तोड़ी है।
पिछले साल Royal Rumble 2024 में ब्रॉक लैसनर की वापसी होने वाली थी लेकिन एक गहन केस में नाम सामने आने के बाद कंपनी ने उनसे थोड़ा दूरी बना ली थी। हालांकि, ट्रिपल एच ने कहा था कि वो कंंपनी के साथ बने हुए हैं। द गेम ने ये भी बताया कि WWE में ब्रॉक की वापसी उनके ऊपर ही निर्भर करती है। ट्रिपल एच की इन बातों को सुनने के बाद फैंस को थोड़ा बहुत राहत जरूर मिली थी।
ब्रॉक लैसनर एक प्राइवेट मैन हैं और उन्हें इंटरव्यू देते हुए आप सभी लोगों ने बहुत कम ही देखा होगा। Ringside News ने दावा किया है कि उन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में ऑस्टिन, टेक्सस के एक स्टीकहाउस में देखा गया। वहां पर एक संवाददाता ने उनसे बात करते हुए WWE में वापसी को लेकर सवाल पूछा था। रिपोर्ट के अनुसार द बीस्ट ने दो शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि हम देखेंगे।
WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी शायद अभी संभव नहीं हो पाएगी
ब्रॉक लैसनर का अभी जेनेल ग्रांट केस से पीछा नहीं छूटा है। कुछ समय पहले उनका इस केस में ऑफिशियल तौर पर नाम आ गया है। अब ऐसा लगता है कि जब तक मामला सही नहीं हो जाता है वो वापसी नहीं करेंगे। WWE भी शायद हरी झंडी मिलने के बाद ही उनकी वापसी के बारे में सोचेगा। फिलहाल तो फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अच्छी बात ये है कि लैसनर ने पॉजिटिव बात कही है और इसे फैंस के लिए खुशखबरी ही कहा जा सकता है। ब्रॉक की बातों से संकेत मिल रहे हैं कि फ्यूचर में उनकी रिंग में एंट्री हो सकती है।