WWE में जब Brock Lesnar ने महंगी कार का किया था बहुत बुरा हाल, दिग्गज के साथियों को पीट-पीटकर धराशाई करते हुए फैंस का जीता था दिल

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने कार की बुरी हालत करके फैंस को खुश कर दिया था
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने कार की बुरी हालत करके फैंस को खुश कर दिया था

Brock Lesnar: WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) हमेशा ही तबाही मचाने के लिए जाने जाते हैं। द बीस्ट ने एक बार कार की बुरी हालत कर दी थी। दरअसल, सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) 2015 में WWE चैंपियन थे और इसी दौरान उनकी दुश्मनी ब्रॉक लैसनर के साथ देखने को मिल रही थी। लैसनर ने इसी दौरान सभी फैंस को चौंका दिया था।

Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने काफी महंगी कार को किया था तबाह

सैथ रॉलिंस के साथ उस समय J&J सिक्योरिटी और केन नजर आते थे। 29 जून 2015 को Raw के एक एपिसोड में सैथ ने अपने साथियों को गिफ्ट दिए थे। इसी दौरान उन्होंने J&J सिक्योरिटी को कैडलैक कार दी थी। Raw के अगले एपिसोड में सैथ रॉलिंस का एक सैगमेंट देखने को मिला था और यहां ब्रॉक लैसनर स्टेज एरिया पर नजर आए।

दोनों के बीच BattleGround 2015 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होने वाला था और इसकी स्टोरीलाइन चल रही थी। स्टेज एरिया पर गिफ्ट की हुई कार खड़ी थी और वहां एक बड़ा टूल बॉक्स था। इसमें से ब्रॉक लैसनर ने एक्स (कुल्हाड़ी) निकाली और इससे कार पर हमला किया। उन्होंने गाड़ी के कांच फोड़े और सैथ काफी गुस्से में नजर आए।

youtube-cover
Ad

वो यहां नहीं रुके और उन्होंने गाड़ी को तबाह करने की कोशिश जारी रखी। उन्होंने गेट को भी उखाड़कर फेंक दिया। यह चीज़ J&J सिक्योरिटी को पसंद नहीं आई और उन्होंने आकर द बीस्ट पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, लैसनर ने दोनों का बुरा हाल किया और उन्होंने जो मर्करी को कार पर फेंका और फिर कार पर ही सुप्लेक्स लगा दिया।

सैथ ने उन्हें रिंग में बुलाया और द बीस्ट अंदर गए। हालांकि, सैथ रिंग छोड़कर फैंस के बीच से बैकस्टेज भाग गए। रॉलिंस WWE चैंपियनशिप यही छोड़ गए थे और ब्रॉक लैसनर ने आकर उसे उठाया। उन्होंने यहां एक तरह से BattleGround 2015 इवेंट में WWE टाइटल पर कब्जा करने का दावा किया। यह सैगमेंट काफी जबरदस्त रहा था और फैंस इसे काफी याद करते हैं।

द बीस्ट को बेबीफेस के तौर पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही थी। दोनों स्टार्स के बीच बड़े इवेंट में मैच हुआ और इसका अंत DQ द्वारा देखने को मिल गया। दरअसल, द अंडरटेकर ने आकर लैसनर पर लौ-ब्लो लगाया और फिर हमला किया। इसी कारण मैच का अंत DQ द्वारा हो गया। सैथ ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया वहीं ब्रॉक की द अंडरटेकर के साथ फिर दुश्मनी शुरू हुई।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications